Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

यह कैसा प्यार! ना अपने 8 बच्चों से लगाव ना पति से, 20 साल छोटे युवक के साथ हो गई फुर्र... कोर्ट में कहा-अब पप्पू के सिवा कोई नहीं

Anjali Tyagi
12 Sept 2025 5:30 PM IST
यह कैसा प्यार! ना अपने 8 बच्चों से लगाव ना पति से, 20 साल छोटे युवक के साथ हो गई फुर्र... कोर्ट में कहा-अब पप्पू के सिवा कोई नहीं
x
महिला करीब 4 लाख रुपये के जेवर, 50 हजार रुपये नकद और जमीन के कागजात भी ले गई।

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसे सुन रिश्तों पर सवाल खड़े होते है कि आखिर यह कैसा प्यार है। दरअसल एक 52 वर्षीय महिला अपने पति और परिवार को छोड़कर 20 साल छोटे युवक के साथ फरार हो गई। महिला अपने साथ न केवल 10 साल की बेटी को ले गई। बल्कि घर में रखे लाखों के जेवरात, नकदी और जमीन के कागजात भी उठा ले गई। लेकिन हैरानी की बात यह है कि महिला 9 बच्चों की मां है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल नीलम नाम की महिला को कासगंज जिले के बहेडिया निवासी पप्पू से प्रेम हो गया। दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत और नजदीकियां बढ़ने लगी। बिना घर-परिवार, समाज के बारे में सोचे अधेड़ उम्र में दोनों का परवान चढ़ गया। जिसके बाद महिला अपने घर-परिवार-पति-बच्चे सभी को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। पीड़ित पति ने पुलिस में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

20 साल छोटे लड़के पर आया दिल, फरार

जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच 20 साल की उम्र का फासला है। महिला 52 वर्षीय है, वहीं युवक की उम्र 32 साल है।

जेवर और पैसे लेकर भी भागी नीलम

सबसे हैरानी वाली है बात यह है कि जब पुलिस महिला को ढ़ूंढ़ कर लाई तो उसने अपने पति से कहा, मैं नहीं आउंगी। पति का आरोप है कि महिला करीब 4 लाख रुपये के जेवर, 50 हजार रुपये नकद और जमीन के कागजात भी ले गई। फसल बेचने के बाद नकदी घर में रखी थी।

9 बच्चों की मां है महिला

बता दें कि महिला के नौ की मां है। जिसमें सबसे बड़े बेटे की उम्र 30 साल है। तीन बेटियों और एक बेटे की शादी हो चुकी है। साथ ही पत्नी सबसे छोटी बेटी को अपने साथ ले गई है।

कोर्ट ने स्वीकारा दोनों का रिश्ता

पुलिस ने जब नीलम और पप्पू को कोर्ट में पेश किया तो वहां महिला ने अपने पति और बच्चों के पास लौटने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से पप्पू के साथ रहना चाहती है। उसने अपनी 10 साल की बेटी को भी अपने साथ रखने की जिद की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अब नीलम के इस फैसले से पूरा परिवार सदमे में हैं।

Next Story