
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- 'सरकार जो 20 साल में...
'सरकार जो 20 साल में नहीं कर पाई, हम उसे 20 महीने में कर देंगे', चुनावी रैली में तेजस्वी की हुंकार

सहरसा। बिहार विधानसभा चुनाव का आगाझ हो चुका है। सभी राजमीतिक पार्टियां मेदान में उतर चुकी है। ऐसे में आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज सहरसा में रैली कर रहे है। उनके साथ वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और एनडीए में शामिल आईपी गुप्ता भी शामिल हुए। उन्होंने वहां लोगों को संबोधित भी किया।
क्या बोले तेजस्वी
रैली को संबोधित करते हुए, राजद नेता और महागठबंधन के सीएम चेहरे तेजस्वी यादव ने कहा, 'पीएम मोदी गुजरात में कारखाने स्थापित करते हैं और बिहार में जीत चाहते हैं, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। हम बिहारी हैं, हम 'बाहरियों' से नहीं डरते'।
नीतीश कुमार के साथ अन्याय कर रही भाजपा
तेजस्वी यादव ने कहा कि "सरकार जो 20 साल में नहीं कर पाई, हम उसे 20 महीने में कर देंगे। हमें नहीं पता कि एनडीए का सीएम चेहरा कौन है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नीतीश कुमार को फिर से बिहार का सीएम नहीं बनाना चाहते। यह बहुत दुखद है कि भाजपा उनके साथ अन्याय कर रही है"।
मुकेश सहनी पर भी बोले तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने कहा, "मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री बनेंगे और अत्यंत पिछड़े वर्ग के लोगों की आवाज उठाएंगे। हम अन्य धर्मों और समाज के वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले और अधिक उपमुख्यमंत्री भी बनाएंगे।"




