Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सीएम नीतीश ने नुसरत का नकाब हटाया तो हेमंत सोरेन ने नौकरी से नवाजा! जानें किस तरह से

Anjali Tyagi
20 Dec 2025 1:09 PM IST
सीएम नीतीश ने नुसरत का नकाब हटाया तो हेमंत सोरेन ने नौकरी से नवाजा! जानें किस तरह से
x

रांची। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान महिला डॉक्टर नुसरत परवीन का हिजाब (नकाब) हटाने की कोशिश के बाद हुए भारी विवाद के बीच झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने उन्हें बड़े प्रस्ताव दिए हैं। दरअसल स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने उन्हें झारखंड स्वास्थ्य सेवा में 3 लाख रुपये मासिक वेतन, मनचाही पोस्टिंग, सरकारी आवास और पूर्ण सुरक्षा के साथ नौकरी का प्रस्ताव दिया है। एक बयान में उन्होंने कहा कि नियुक्ति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्तर पर कराई जाएगी।

क्या बोले इरफान अंसारी

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह फैसला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लिया गया है, जो स्पष्ट संदेश देता है कि झारखंड में बेटियों और डॉक्टरों के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने इसे ‘सम्मान की जीत’ करार देते हुए कहा कि जहां अपमान हुआ। वहां झारखंड ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। यह नियुक्ति नहीं, सम्मान की जीत है। जहां अपमान था, वहां झारखंड ने इंसानियत की मिसाल पेश की।

डॉक्टर नुसरत को दिए गए मुख्य प्रस्ताव निम्नलिखित हैं

₹3 लाख मासिक वेतन: उन्हें झारखंड में ₹3,00,000 प्रति माह की सैलरी पर नौकरी का प्रस्ताव दिया गया है।

सरकारी आवास: रहने के लिए सरकारी फ्लैट (आवास) की सुविधा दी जाएगी।

मनचाही पोस्टिंग: डॉक्टर अपनी पसंद की जगह पर पोस्टिंग चुन सकती है।

सुरक्षा और सम्मान: झारखंड सरकार ने उन्हें पूर्ण सुरक्षा और सम्मानजनक कार्य वातावरण देने का वादा किया है।

क्या था पूरा मामला

बता दें कि यह घटना 15 दिसंबर, 2025 को पटना में आयुष डॉक्टरों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान हुई, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद नीतीश कुमार की काफी आलोचना हुई। डॉक्टर नुसरत इस घटना से आहत होकर कोलकाता चली गई थीं, हालांकि ताज़ा रिपोर्टों के अनुसार उनके 20 दिसंबर को बिहार में अपनी ड्यूटी जॉइन करने की भी चर्चा है।

Next Story