Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भाभी बनी प्यार की दुश्मन तो देवर ने रेत दिया गला, मां ने बेटे के गुनाहों को छिपाने के लिए किया पुलिस को गुमराह...

Aryan
16 Feb 2026 4:00 PM IST
भाभी बनी प्यार की दुश्मन तो देवर ने रेत दिया गला, मां ने बेटे के गुनाहों को छिपाने के लिए किया पुलिस को गुमराह...
x
पुलिस ने कहा कि मृतका की सास ने अन्य परिजन के साथ मिलकर पुलिस के पहुंचने से पहले ही घर के आंगन और कमरे में बिखरे खून को साफ करके पानी से धो दिया

मथुरा। मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र के बाघई कटैलिया गांव से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल एक युवक भाभी की बहन से शादी करना चाहता था। लेकिन युवती ने शादी से इनकार कर दिया था। युवक ने सोचा कि भाभी ही मेरे प्यार की दुश्मन है, इसलिए अपनी ही भाभी की बेरहमी से कत्ल करने के बाद उसने आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे ज्वाला प्रसाद के 23 वर्षीय पुत्र दीपक का अपनी 20 साल की भाभी करिश्मा से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। अचानक झगड़ा इतना बढ़ गया कि दीपक ने धारदार हथियार से अपनी भाभी करिश्मा का गला रेत दिया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद उसने उसी हथियार से अपना भी गला रेत लिया। दोनों को लहूलुहान हालत में देखकर परिजनों के होश उड़ गए।

परिजनों ने पुलिस को दी सूचना

परिजनों ने जल्दी में स्थानीय पुलिस को सूचना दी और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील ले गए। वहां डॉक्टरों ने करिश्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दीपक की हालत गंभीर होने के कारण उसका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, दीपक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

मां ने बेटे की करतूत पर पर्दा डालने की कोशिश की

करिश्मा की हत्या होने के बाद अपने बेटे को बचाने के लिए मां ने अन्य परिजन के साथ मिलकर साक्ष्य मिटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। घर में फैले खून को साफ करके घर को धो डाला। इतना ही नहीं खून से सने गद्दों को भी धोकर छत पर सूखने के लिए डाल दिया। दूसरी ओर पुलिस को डकैती डालने की जानकारी दे दी।

पुलिस की सख्ती के बाद सच कबूला

पुलिस ने स्खती दिखाई तो परिजनों ने सच्चाई उगल दी। फोरेंसिक टीम ने काफी मेहनत के बाद साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने कहा कि मृतका की सास ने अन्य परिजन के साथ मिलकर पुलिस के पहुंचने से पहले ही घर के आंगन और कमरे में बिखरे खून को साफ करके पानी से धो दिया। इसके बाद जल्दी से खून से सने गद्दों को धोने के बाद छत पर सुखा दिया गया। खून से सने कपड़ों को एक बोरे में भरकर गौशाला में छुपा दिया।

पुलिस को मां ने किया गुमराह

पुलिस को मां ने गुमराह करते हुए कहा कि चार बदमाशों ने पुत्रवधू और बेटे पर हमला करके घायल कर दिया। चीखपुकार होने पर बदमाश भाग निकले।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

पुलिस ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त ब्लेड चूल्हे की राख से निकाला गया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने धुले हुए खून के धब्बे वाले गद्दे, बोरे में भरे खून से सने कपड़े, टूटा हुआ मंगलसूत्र व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।


Next Story