
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- नेपाल से भारत लौटे तो...
नेपाल से भारत लौटे तो जान में जान आई! दार्जिलिंग के रास्ते भारत-नेपाल सीमा पार कर वतन लौट रहे लोग, काठमांडू एयरपोर्ट पर 400 भारतीय फंसे

नई दिल्ली। नेपाल में सरकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ GEN-Z के विरोध प्रदर्शन की वजह से फैली हिंसा से हालात काफी बिगड़ गए हैं। वहीं नेपाल में कई भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं। जिन्हें प्रदर्शनकारियों ने अपना निशाना बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार, वहां रहने वाले भारतीय नागरिक पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के पानीटंकी में भारत-नेपाल सीमा पार कर भारत वापस आ गए। काठमांडू एयरपोर्ट पर करीब 400 से अधिक भारतीय फंसे हुए हैं।
भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी
हालांकि भारत आने के बाद नागरिकों ने कहा कि अब अच्छा लग रहा है। ऐसा लग रहा है कि जान वापस आ गई है। नेपाल से लौटे लोगों का कहना कि वहां स्थिति नियंत्रण से बाहर है। हड़ताल 10-15 दिनों तक जारी रहेगी। हम असम से हैं और नेपाल से लौट रहे हैं। भारत लौटकर अच्छा लग रहा है। जान वापस आ गई। बुधवार को भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। वहीं काठमांडो दूतावास ने भी भारतीयों से सतर्क रहने और घर से बाहर न निकलने की अपील की।
अशांति को और बढ़ा दिया
विदेश मंत्रालय ने नेपाल के मौजूदा हालात को देखते हुए भारतीय नागरिकों के लिए यात्रा सलाह जारी की है। वहीं नेपाल में चल रहे रोजगार संकट ने जहां लगभग 5,000 युवा हर दिन विदेश में काम की तलाश में देश छोड़ रहे हैं। इसने अशांति को और बढ़ा दिया है।