Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कब से शुरू होगी पहली स्लीपर वंदे भारत, रेल मंत्री ने बताई तारीख

Anjali Tyagi
20 Nov 2025 12:50 PM IST
कब से शुरू होगी पहली स्लीपर वंदे भारत, रेल मंत्री ने बताई तारीख
x

नई दिल्ली। देश की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर की दूरी से चलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालांकि मंत्रालय ने साफतौर पर कोई महीना नहीं बताया है। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के पहले चरण में लोग गुजरात के सूरत से वापी के बीच 100 किलोमीटर की दूरी तक अगस्त 2027 से इसमें सफर करना शुरू कर सकते हैं। जबकि देश में पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अगले महीने दिसंबर से अपनी सेवाएं देना शुरू कर देगी।

रेल मंत्री ने बताया कब से शुरू होगी पहली स्लीपर वंदे भारत

जानकारी के मुताबिक देश की पहली वंदे भारत स्लीपर के बारे में रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि यह अगले महीने दिसंबर से अपनी सेवाएं देना शुरू कर देगी। पहला कमर्शियल रन किन शहरों के बीच होगा। फिलहाल इस पर विचार किया जा रहा है। इसका ट्रायल चल रहा है।

320KM प्रति घंटे की रफ्तार से दौडे़गी बुलेट ट्रेन

रेल मंत्री ने बताया कि 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार भरते हुए बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चार स्टेशनों पर रुकते हुए 508 किलोमीटर की दूरी 1:58 घंटे में तय कर लेगी। लेकिन अगर यह यह सभी 12 स्टेशनों पर रुकती है तो यह सफर 2:17 मिनट में पूरा होगा।

Next Story