Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आप चाहे बड़े स्टार हों या...सोचकर बोलना चाहिए, कर्नाटक हाईकोर्ट ने लगाई रणवीर सिंह को फटकार! ‘कांतारा’ मिमिक्री केस पर मिली राहत

Aryan
24 Feb 2026 4:40 PM IST
आप चाहे बड़े स्टार हों या...सोचकर बोलना चाहिए,  कर्नाटक हाईकोर्ट ने लगाई रणवीर सिंह को फटकार! ‘कांतारा’ मिमिक्री केस पर मिली राहत
x
रणवीर की ओर से वकील साजन पूवैय्या ने दलील दी कि अभिनेता का इरादा किसी की भावनाओं को आहत करने का नहीं था

बेंगलुरु। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हैं। इस बार किसी फिल्म या फैशन स्टेटमेंट के कारण नहीं, बल्कि एक मंच पर की गई परफॉर्मेंस है। दरअसल कर्नाटक हाईकोर्ट ने फिल्म ‘कांतारा’ से जुड़े मिमिक्री विवाद में सुनवाई करते हुए अभिनेता को कड़ी टिप्पणी के साथ नसीहत दी है। हालांकि अदालत ने फिलहाल उन्हें राहत देते हुए किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है।

अगली सुनवाई 2 मार्च को होगी

जस्टिस एम नागप्रसन्ना की पीठ ने रणवीर सिंह के खिलाफ किसी भी तरह की जबरन कार्रवाई पर अगली सुनवाई 2 मार्च तक रोक लगा दी है। फिलहाल पुलिस कोई भी सख्त कदम नहीं उठा सकती है।

जज ने लगाई अभिनेता को लगाई फटकार

सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि एक अभिनेता को किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है। आप चाहे कितने बड़े स्टार हों, सार्वजनिक जिम्मेदारी सभी पर समान रूप से लागू होती है। जज ने आगे रणवीर को 'लापरवाह' करार देते हुए कहा कि इंटरनेट पर कही गई बात कभी पूरी तरह मिट नहीं सकती है। शब्द वापस लिए जा सकते हैं, लेकिन डिजिटल दुनिया में डाला गया कंटेंट हमेशा मौजूद रहता है। इसलिए सार्वजनिक मंच पर बोलते समय बहुत सोच-समझकर बोलना चाहिए। हालांकि ऐसा जानबूझकर किया गया है या नहीं, ये आगे की सुनवाई में देखा जाएगा।

रणवीर की ओर से वकील ने दी दलील

रणवीर की ओर से वकील साजन पूवैय्या ने दलील दी कि अभिनेता का इरादा किसी की भावनाओं को आहत करने का नहीं था। लापरवाही और जानबूझकर अपराध करने में अंतर होता है। गौरतलब है कि ये मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की उन धाराओं के तहत दर्ज किया गया है, जो धार्मिक भावनाएं आहत करने और नफरत फैलाने से जुड़ी हैं।

ये है पूरा मामला

बता दें, पिछले साल गोवा में 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में रणवीर सिंह ने कन्नड़ फिल्म कांतारा चैप्टर 1 के दैव वाले सीन की नकल की थी। ये फिल्म अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी की है और इसमें 'दैवा' से जुड़ा एक पवित्र अनुष्ठान दिखाया गया है। . आरोप के अनुसार, रणवीर ने उस किरदार की मिमिक्री की और दैव को 'भूत' कह दिया, जिससे लोगों में नाराजगी फैल गई। कार्यक्रम के दौरान ऋषभ शेट्टी ने उन्हें ऐसा न करने के लिए इशारा भी किया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया। विवाद बढ़ने पर रणवीर सिंह ने सबसे माफी भी मांगी थी।



Next Story