
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- पुलिसकर्मी से शादी का...
पुलिसकर्मी से शादी का रिश्ता तोड़ते-तोड़ते दरोगा से कर बैठी मोहब्बत, एक दिन कुछ ऐसा हुआ, दरोगा ने महिला को मार डाला...

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यह मामला एक महिला की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंकने का है। पुलिस की जांच के बाद खुलासा हुआ कि महिला की हत्या यूपी पुलिस के दरोगा ने की थी।
पुलिस ने आरोपी दरोगा को किया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, दरोगा और महिला किसी मुकदमे की जांच के दौरान करीब आए थे। मृतक महिला और महोबा जिले के दरोगा अंकित यादव का अफेयर था। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दरोगा ने लोहे की रॉड से महिला की हत्या की है। बता दें कि पुलिस ने आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रमना गांव के चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
मृतक महिला किरन की शादी सीआरपीएफ जवान से हुई थी
दरअसल महोबा का एक दरोगा महिला के एक मुकदमे को देख रहा था। इस दौरान पहले महिला से नजदीकियां बढ़ी और बाद में विवाद होने लगा। जानकारी के अनुसार, मृतक महिला किरन की शादी सीआरपीएफ जवान के साथ हुई थी। लेकिन कुछ सालों बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और रिश्ता टूट गया। विवाद के मामले ने तूल पकड़ा फिर महिला ने कबरई थाने में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करा दिया।
दरोगा महिला को करता था कॉल
हत्यारोपी दरोगा ने कहा कि महिला के संपर्क में वह मुकदमे की विवेचना के दौरान आया। महिला ने एक बार उसको वीडियो कॉल किया था उस समय वह सेविंग कर रहा था और शर्ट नहीं पहन रखी थी। तभी उसने उसका स्क्रीन शॉट ले लिया और उसको परेशान करने लगी।
महिला दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की देती थी धमकी
हत्यारोपी ने बताया कि महिला एक दिन में सौ कॉल करती थी। एक नंबर ब्लैक लिस्ट करने पर वह दूसरे नंबर से फोन करती थी। उसे वह मारना नहीं चाहता था, लेकिन वह उसको मां की गाली देती थी। इतना ही नहीं उसे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी।
दरोगा ने लोहे की रॉड मारा
दरोगा ने कहा कि वह इन सब बातों से परेशान हो गया था। उसे समझाने के लिए बुलाया लेकिन जब वह नहीं मानी तो जैसे ही वह कार से नीचे उतरी तो पीछे से लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी। आरोपी ने कहा कि महिला को घसीटकर सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया फिर 20 मिनट तक वहीं बैठा रहा, उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था, आगे क्या करें।
बैंककर्मी को भी फंसाया था दुष्कर्म के मुकदमा में
आरोपी दरोगा ने बताया कि वर्ष 2020 में जनपद बांदा के एक बैंककर्मी के खिलाफ भी उसने मुकदमा संख्या 786/20 के तहत दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। दूसरा 370/24 के तहत ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई इसके साथ ही 396/25 के तहत अपने देवर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा चुकी थी।




