
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- कौन है SRH मालकिन...
कौन है SRH मालकिन काव्या मारन जिनकी सुंदरता ने फैंस को बनाया दीवाना! इस वजह से विवाद में छाई, नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन इन दिनों विवाद में फंस गई हैं। यहां तक कि उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि IPL के आते ही काव्या अपनी सुंदरता की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग जानना चाहते हैं कि आखिर कौन है काव्या मारन जिनकी इतनी चर्चा हो रही है।
काव्या मारन की नेटवर्थ और पहचान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काव्या मारन की व्यक्तिगत नेटवर्थ ₹400 करोड़ से अधिक (लगभग ₹409 करोड़) आंकी गई है। उनके पिता कलानिधि मारन (सन ग्रुप के चेयरमैन) की कुल संपत्ति लगभग $2.9 बिलियन (करीब ₹25,000 करोड़) है। वह सनराइजर्स हैदराबाद की CEO और को-ओनर हैं और सन टीवी नेटवर्क के कामकाज में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं
काव्या मारन ने यूके से की है MBA की पढ़ाई
काव्या मारन ने MBA की पढ़ाई यूके के वारविक बिजनेस स्कूल से की है। इससे पहले उन्होंने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। 2018 में SRH फ्रेंचाइजी की कमान संभालने के बाद से उन्होंने SRH को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी की पहचान को मजबूत करने की दिशा में काफी काम किया है। आईपीएल के दौरान वह हर मैच में SRH को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहती हैं। आईपीएल के अलावा सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की टीम SA20 (सनराइजर्स ईस्टर्न केप) और द हंड्रेड (सनराइजर्स लीड्स) में भी है।
पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद और विवाद
काव्या मारन की टीम सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को 'द हंड्रेड' 2026 के ऑक्शन में खरीदा है। उन्हें लगभग ₹2.34 करोड़ में टीम में शामिल किया गया है। भारतीय फैंस इस बात से नाराज हैं कि एक भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी ने पाकिस्तानी खिलाड़ी पर बोली लगाई जबकि लंबे समय से आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बैन है। आरोप है कि अबरार अहमद ने अतीत में भारत और भारतीय सेना के खिलाफ विवादित पोस्ट किए थे।इस विवाद के चलते सनराइजर्स लीड्स का आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट भी सस्पेंड हो गया है।




