Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

इंडिया गठबंधन में सीएम फेस कौन होगा? कन्हैया कुमार ने कर दिया साफ, जानें तेजस्वी यादव को लेकर क्या बोले

Shilpi Narayan
27 Jun 2025 1:19 PM IST
इंडिया गठबंधन में सीएम फेस कौन होगा? कन्हैया कुमार ने कर दिया साफ, जानें तेजस्वी यादव को लेकर क्या बोले
x
भाजपा ऑपरेशन सिंदूर को चुनावी मुद्दा नहीं बना रही है क्योंकि उसे पता है कि बिहार के लोग इस पर नकारात्मक रूप से प्रतिक्रिया देंगे।

पटना। इस साल बिहार में विधानसाभा चुनाव है। सभी पार्टी चुनाव की तैयारी में जुट गई है। चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक का दौर भी जारी है। अब मुद्दा तो यह भी है कि इंडिया गठबंधन में सीएम फेस कौन होगा। जहां राजद तेजस्वी यादव को सीएम फेस के रूप में देख रहा है तो वहीं कांग्रेस का इसमें अलग मत है। इस बीच कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने इसको लेकर बयान दिया है।

मुख्य चेहरे के रूप में लेकर कोई भ्रम या विवाद नहीं

बता दें कि कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने इंडिया गठबंधन के सीएम फेस के बारे में स्पष्ट बता दिया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद के लिए मुख्य चेहरे के रूप में लेकर कोई भ्रम या विवाद नहीं है। गठबंधन की जो सबसे बड़ी पार्टी है, सीएम उम्मीदवार भी उसी का होगा।

वह महागठबंधन को नेतृत्व प्रदान करती है

वहीं कन्हैया कुमार ने आगे कहा कि कहा राजद बड़ी पार्टी है। उनके पास अधिक विधायक हैं। वह महागठबंधन को नेतृत्व प्रदान करती है। उनके पास विपक्ष के नेता का पद है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग जानबूझकर सीएम फेस के नाम पर जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं। इसलिए महत्वपूर्ण मुद्दों को छोड़कर इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे के मामले को उठाकर ध्यान भटकाने की साजिश रच रहे हैं। जैसे ही भाजपा को मौका मिलेगा, वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हटाकर अपने नेता को बिहार में स्थापित करेगी।

संविधान विरोधी लोगों को जनता पसंद नहीं करती है

कन्हैया कुमार ने कहा कि बिहार की जनता इस बार बदलाव चाहती है। वह एनडीए सरकार के छल को समझ चुकी है। संविधान विरोधी लोगों को जनता पसंद नहीं करती है। भाजपा ऑपरेशन सिंदूर को चुनावी मुद्दा नहीं बना रही है क्योंकि उसे पता है कि बिहार के लोग इस पर नकारात्मक रूप से प्रतिक्रिया देंगे।

Next Story