
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- शादी के बाद क्यों 82%...
शादी के बाद क्यों 82% कपल्स का बढ़ जाता है वजन! जानें वजह

शादी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ने के पीछे कोई एक कारण नहीं, बल्कि शारीरिक और जीवनशैली से जुड़े कई बदलाव जिम्मेदार होते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, शादी के शुरुआती 5 वर्षों में लगभग 82% कपल्स का वजन 5 से 10 किलो तक बढ़ जाता है।
हार्मोनल बदलाव (Hormonal Changes)
शादी के बाद शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन के स्तर में बदलाव आता है, जिससे भूख बढ़ सकती है और शरीर में फैट जमा होने लगता है।
नींद की कमी और तनाव
नई जिम्मेदारियों और दिनचर्या में बदलाव के कारण नींद पूरी नहीं हो पाती। तनाव बढ़ने से शरीर में कोर्टिसोल (Cortisol) हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जो विशेष रूप से पेट की चर्बी बढ़ाने का काम करता है।
खान-पान की आदतों में बदलाव
शादी के बाद अक्सर बाहर का खाना, पार्टीज़ और भारी भोजन बढ़ जाता है। कई बार महिलाएं अपने पार्टनर की पसंद के अनुसार अनहेल्दी चीजें खाने लगती हैं, जिससे कैलोरी इनटेक बढ़ जाता है।
शारीरिक सक्रियता में कमी
शादी की व्यस्तताओं के कारण नियमित व्यायाम या वर्कआउट के लिए समय कम मिल पाता है।
मेटाबॉलिज्म में बदलाव
उम्र बढ़ने के साथ शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा होने लगता है, जो वजन बढ़ने का एक स्वाभाविक कारण भी है।
नियंत्रण के उपाय
वजन को संतुलित रखने के लिए प्रोटीन युक्त आहार लें, नियमित व्यायाम करें और पर्याप्त नींद सुनिश्चित करें।




