
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- प्रेमी से दूर रहने पर...
प्रेमी से दूर रहने पर क्यों होती है मिलने की तड़प! जानें इससे कैसे होती है हैप्पी हार्मोन्स की कमी

जब हम किसी ऐसे व्यक्ति से दूर होते हैं जिसे हम प्यार करते हैं, तो उनसे बात करने की तीव्र इच्छा या 'तड़प' के पीछे पूरी तरह विज्ञान (Science) और भावनाएं छिपी होती हैं। हालांकि यह तड़प इस बात का सबूत है कि आपका जुड़ाव गहरा है। इसे कम करने के लिए खुद को व्यस्त रखना या अपनी भावनाओं को कहीं और (जैसे डायरी लिखना) व्यक्त करना मददगार हो सकता है।
हैप्पी हार्मोन्स की कमी
जब आप अपने प्रेमी के साथ होते हैं, तो दिमाग में डोपामाइन (Dopamine) और ऑक्सीटोसिन (Oxytocin) जैसे 'फिल-गुड' हार्मोन्स रिलीज होते हैं। दूर होने पर इनका स्तर गिर जाता है, जिससे दिमाग वैसा ही महसूस करता है जैसे किसी नशे की लत छूटने पर होता है।
भावनात्मक सुरक्षा (Emotional Security)
हम जिसे प्यार करते हैं, उनसे बात करना हमें मानसिक सुकून और सुरक्षा का अहसास देता है। दूरी इस सुरक्षा चक्र को तोड़ती है, जिससे बेचैनी बढ़ती है।
आदत और रूटीन
अगर आपको रोज बात करने की आदत है, तो दिमाग उस पैटर्न का आदी हो जाता है। जब वह पैटर्न टूटता है, तो मन खालीपन महसूस करता है और उसे भरने के लिए बातचीत का सहारा ढूंढता है।
असुरक्षा की भावना (Insecurity)
कभी-कभी दूरी मन में डर या शक पैदा करती है कि "क्या सब ठीक है?"। इस डर को शांत करने के लिए मन बार-बार बात करने को उतावला रहता है।




