Begin typing your search above and press return to search.

- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- युवतियों को पीरियड्स...
मुख्य समाचार
युवतियों को पीरियड्स में क्यों होती है पार्टनर की जरूरत? जानें इससे रिश्ता कैसे होता है और मजबूत
Shilpi Narayan
4 March 2026 1:10 AM IST

x
पीरियड्स के दौरान लड़कियों को अपने पार्टनर की जरूरत मुख्य रूप से भावनात्मक और शारीरिक सहयोग के लिए होती है।। वहीं जब पार्टनर इस दौरान चिढ़ने के बजाय प्यार और समझदारी दिखाता है, तो इससे रिश्ता और मजबूत होता है
हार्मोनल बदलाव
इस समय शरीर में हार्मोन्स (एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन) का स्तर तेजी से गिरता है, जिससे मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन या उदासी महसूस हो सकती है। ऐसे में पार्टनर का साथ उन्हें सुरक्षित महसूस कराता है।
शारीरिक दर्द
पीरियड्स में पेट और कमर में तेज दर्द (क्रैम्प्स) होता है। पार्टनर का ख्याल रखना, जैसे गर्म पानी की बोतल देना या मालिश करना, उन्हें राहत देता है।
थकान और कमजोरी
शरीर में होने वाली हलचल के कारण लड़कियां बहुत जल्दी थक जाती हैं। इस समय अगर पार्टनर घर के कामों में मदद करे, तो उन्हें आराम मिल पाता है।
Next Story




