
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- क्या धोनी IPL 2026 में...
क्या धोनी IPL 2026 में खेलेंगे ? पढ़ें यह खबर, दिल खुशी से झूम उठेगा

नई दिल्ली। एमएस धोनी के आईपीएल में खेलने को हर साल अटकलें लगाई जाती हैं कि वो खेलेंगें या नहीं। यहां तक कि उनके फैंस भी हर साल चाहते हैं कि वो मैदान पर दिखें। वहीं धोनी के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसे सुनने के बाद माही के फैंस खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए खुशखबरी है।
कासी विश्वनाथन ने किया कन्फर्म
बता दें कि धोनी ने साफ कर दिया है कि वह IPL 2026 के लिए उपलब्ध रहेंगे। उनकी फिटनेस को लेकर कई तरह के सवाल थे, धोनी ने भी पहले कहा था कि नवंबर-दिसंबर में तय करेंगे कि वह अगले सीजन में खेल पाएंगे या नहीं। सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने एक इंटरव्यू में कन्फर्म किया है कि धोनी 2026 में भी खेलेंगे। एमएस धोनी आईपीएल के पहले संस्करण से इस टीम के लिए खेल रहे हैं, टीम ने सभी 5 खिताब उनकी कप्तानी में ही जीते हैं। अभी कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है।
धोनी अगले सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे
दरअसल, धोनी ने 2020 में जब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, उसके बाद से हर साल उनके आईपीएल से रिटायरमेंट की अफवाहें भी उड़ती रही। इस बार भी धोनी के फैंस को मायूस होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि उन्होंने खुद कहा है कि वह अगले सीजन में उपलब्ध रहेंगे। कासी विश्वनाथन भी धोनी की तरह पहले संस्करण (IPL 2008) से इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं, उन्होंने धोनी की उपलब्धता के बारे में बताया। विश्वनाथन ने एक इंटरव्यू बताया कि एमएस धोनी ने हमें बताया है कि वह अगले सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
आईपीएल ऑक्शन दिसंबर के मध्य में होगा
बता दें कि आगामी सीजन के लिए आईपीएल ऑक्शन दिसंबर के मध्य में होगा, उससे पहले सभी फ्रेंचाइजियों के लिए अपने रिटेंशन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट देने की डेडलाइन 15 नवंबर है। चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर संजू सैमसन के साथ ट्रेड डील को लेकर चर्चा कर सकती है। टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, कोच स्टीफन फ्लेमिंग, सीईओ और अन्य अधिकारीयों की 10 और 11 नवंबर को बैठक हो सकती है। इसमें रिटेंशन और रिलीज खिलाड़ियों पर चर्चा होगी।




