Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

राजपाल यादव को मिलेगी बेल? कोर्ट में सुनवाई आज, सलमान-अजय से सोनू सूद तक सेलेब्स ने बढ़ाया मदद का हाथ!

Anjali Tyagi
12 Feb 2026 10:59 AM IST
राजपाल यादव को मिलेगी बेल? कोर्ट में सुनवाई आज, सलमान-अजय से सोनू सूद तक सेलेब्स ने बढ़ाया मदद का हाथ!
x

मुंबई। अभिनेता राजपाल यादव के मामले में आज 12 फरवरी 2026 को दिल्ली हाई कोर्ट में अहम सुनवाई है। वे इस वक्त चेक बाउंस के एक पुराने मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। राजपाल यादव की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होनी है। उनके मैनेजर और परिवार को उम्मीद है कि कोर्ट उन्हें अस्थाई राहत दे सकता है ताकि वे बाहर आकर बकाया राशि का इंतजाम कर सकें। हालांकि इस मुश्किल घड़ी में बॉलीवुड इंडस्ट्री उनके समर्थन में एकजुट हुई है और कई हस्तियों ने वित्तीय सहायता का हाथ बढ़ाया है।

सोनू सूद

सबसे पहले मदद का हाथ बढ़ाते हुए अपनी अगली फिल्म के लिए उन्हें साइन किया और साइनिंग बोनस के रूप में आर्थिक मदद दी।

सलमान खान, अजय देवगन और वरुण धवन

इन अभिनेताओं ने भी राजपाल यादव के परिवार से संपर्क किया है और आर्थिक मदद का भरोसा दिया है।

मीका सिंह

उन्होंने ₹11 लाख की सहायता देने की घोषणा की है।

राव इंद्रजीत सिंह (म्यूजिक प्रोड्यूसर)

इन्होंने ₹1.11 करोड़ की बड़ी राशि से मदद करने का वादा किया है। वहीं कमाल आर खान (KRK) और नेता तेज प्रताप यादव ने भी क्रमशः ₹10 लाख और ₹11 लाख की मदद का ऐलान किया है।

क्या चुका पाएंगे 9 करोड़?

राजपाल यादव ने सरेंडर से पहले कहा था कि उनके पास पैसे नहीं बचे हैं। हालांकि, अब फिल्म इंडस्ट्री के सामूहिक प्रयासों से फंड जुटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उनके मैनेजर का कहना है कि वे एक नया पेमेंट प्लान कोर्ट में पेश कर सकते हैं। यदि आज उन्हें जमानत मिलती है, तो वे इन सहायता राशियों के जरिए अपना कर्ज चुकाने की दिशा में कदम बढ़ा पाएंगे। आज दोपहर तक कोर्ट का फैसला आने की उम्मीद है कि क्या उन्हें 9 करोड़ के कर्ज के बीच राहत मिलती है या नहीं।

जेल जाने का कारण

राजपाल यादव ने 2010 में फिल्म 'अता पता लापता' के लिए ₹5 करोड़ का लोन लिया था, जो ब्याज समेत अब ₹9 करोड़ हो चुका है। बार-बार समय मिलने के बावजूद पैसे न चुका पाने के कारण कोर्ट ने उन्हें 5 फरवरी 2026 को सरेंडर करने का आदेश दिया था।


Next Story