
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- चुनाव खत्म होते ही गैस...
चुनाव खत्म होते ही गैस और कैश देना बंद कर देगी...ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाया आरोप!

कोलकता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनावी माहौल के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बेलदा में एक बड़ी चुनावी रैली की। इस दौरान ममता ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया। दरअसल ममता बनर्जी ने जनता को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा चुनाव खत्म होते ही गैस और कैश देना बंद कर देगी। यह सब भाजपा की एक सोची-समझी साजिश है, जिसे जनता नहीं समझ पा रही है।
भाजपा ने समाज का किया बंटवारा
इस दौरान ममता बनर्जी ने भाजपा पर समाज को बांटने का गंभीर आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच नफरत और लोगों को भड़काने का कर रही है। भाजपा इस तनावपूर्ण स्थिति का फायदा उठाकर देश को लूटना चाहती है।
भाजपा के बहकावे में आने से बचें
उन्होंने लोगों से अपील की कि वह भाजपा के बहकावे में नहीं आएं। ममता बनर्जी ने साफ किया कि भाजपा केवल सत्ता के लिए लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है और चुनाव के बाद वह अपने वादों से मुकर जाएगी।




