
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- पत्थर युग में ले...
पत्थर युग में ले जाएंगे... ट्रंप ने जीत की घोषणा करते हुए ईरान को दी बड़ी धमकी! कहा- अगले तीन हफ्ते अहम

नई दिल्ली। पश्चिमी एशिया में जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है। ईरान ने आज मतलब गुरुवार को इजरायल की तरफ मिसाइलें दागीं। जानकारी के मुताबिक, यह हमला तब हुआ जब ट्रंप ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए चेतावनी दी थी। दरअसल ट्रंप ने ईरान को आग लगाना बंद करने और समझौता करने के लिए अल्टीमेटम दिया था।
हमले को रोकने के लिए रक्षा प्रणाली सक्रिय
इजरायल की सेना के मुताबिक, ईरानी मिसाइल हमले का जवाब देने के लिए उनकी वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय है। सेना ने कहा कि हमने ईरान से इजरायल की सीमा की तरफ दागी गई मिसाइलों की पहचान की है और यह तीसरी बार था जब तीन घंटे से भी कम समय में मिसाइल दागी गई। रक्षा प्रणाली हमले को रोकने के लिए काम कर रही है। फ्रांस प्रेस एजेंसी ने बताया कि उत्तर इजरायल में एयर रेड सायरन बज गए, लेकिन अभी तक किसी के घायल होने या किसी नुकसान की खबर नहीं है।
ट्रंप ने दी धमकी
ट्रंप ने अपने भाषण को दौरान कहा कि ईरान अगले दो से तीन हफ्तों में बहुत कड़ी कार्रवाई झेलेगा और उसे स्टोन एज मतलब पत्थर युग में ले जाया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि अब तक हमने जो भी तैयारी की है, वह पूरी होने वाली है। हम अतिशीघ्र ईरान पर सख्त कार्रवाई करेंगे। अगले दो-तीन हफ्तों में हम उन्हें उनके असली स्थान यानी स्टोन एज में वापस भेज देंगे। हमारे लक्ष्य में बदलाव नहीं है, लेकिन उनके प्रमुख नेता की मृत्यु के बाद राजनैतिक बदलाव हुआ है। हमने कभी कहा नहीं कि हमें शासन बदलना है, लेकिन बदलाव हो गया।
विद्युत उत्पादन केंद्रों पर करेंगे कार्रवाई
ट्रंप ने आगे चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में कोई समझौता नहीं होता है तो हम उनके सभी विद्युत उत्पादन केंद्रों पर एक साथ बहुत कड़ी कार्रवाई करेंगे। गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध 28 फरवरी से शुरू हुआ था। अमेरिका ने इस कार्रवाई का नाम ऑपरेशन एपिक फ्यूरी रखा, जबकि इजरायल ने इसे ऑपरेशन रोअरिंग लायन कहा है।




