Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

क्या खत्म होगा खाड़ी देशों में युद्ध! तनाव के बीच अमेरिका ने बदला अपना रुख, जानें क्या

Shilpi Narayan
21 March 2026 10:42 AM IST
क्या खत्म होगा खाड़ी देशों में युद्ध! तनाव के बीच अमेरिका ने बदला अपना रुख, जानें क्या
x

नई दिल्ली। खाड़ी देशों में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे पूरी दुनिया के लिए चिंता बना है। इस बीच एक राहत वाली खबर सामने आई है। दरअसल, अमेरिका ने अचानक रुख बदलते हुए ईरानी तेल की बिक्री पर अस्थायी छूट देने का फैसला किया है। यह कदम ऐसे समय पर आया है जब ऊर्जा आपूर्ति पर संकट गहराता जा रहा है और वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल मची हुई है।

140 मिलियन बैरल तेल की आपूर्ति बढ़ेगी

बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका के वित्त विभाग ने घोषणा की है कि 19 अप्रैल तक ईरान के कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री और डिलीवरी की अनुमति दी जाएगी। यह छूट उन तेल टैंकरों पर लागू होगी, जो 20 मार्च तक समुद्र में लोड हो चुके हैं। यानी पहले से फंसा हुआ ईरानी तेल अब बाजार में बेचा जा सकेगा। अमेरिकी प्रशासन का मानना है कि इस फैसले से वैश्विक बाजार में करीब 140 मिलियन बैरल तेल की आपूर्ति बढ़ेगी। इससे तेल की कीमतों पर दबाव कम हो सकता है और सप्लाई संकट से राहत मिल सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम दुनिया भर में बढ़ती महंगाई को भी कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

तेल की सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित

होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी तनाव के कारण तेल की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। यह समुद्री रास्ता दुनिया भर के तेल व्यापार का एक अहम हिस्सा है, और इसके बाधित होने से पूरी दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा पर असर पड़ता है। हालांकि अमेरिका ने साफ किया है कि यह छूट सिर्फ अस्थायी और सीमित है। नए तेल सौदों या उत्पादन की अनुमति नहीं दी गई है। साथ ही, ईरान को इस बिक्री से होने वाली कमाई तक आसानी से पहुंच भी नहीं मिलेगी। यानी यह फैसला केवल मौजूदा संकट को संभालने के लिए लिया गया है।

पॉजिटिव असर पड़ने की उम्मीद

विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम मिडिल ईस्ट के तनाव को कम करने की दिशा में एक संकेत हो सकता है। हालांकि, अमेरिका ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह ईरान पर दबाव बनाए रखेगा और उसकी आर्थिक गतिविधियों पर नजर रखेगा। हालांकि इस फैसले के बाद तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिल सकती है। साथ ही, शेयर बाजार और मुद्रा बाजार पर भी इसका पॉजिटिव असर पड़ने की उम्मीद है।

Next Story