Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

DELHI-NCR में सर्दी का सितम! राजधानी में इतने साल का टूटा रिकॉर्ड, IMD ने 12 जनवरी के लिए जारी की ये चेतावनी

Shilpi Narayan
11 Jan 2026 10:46 PM IST
DELHI-NCR में सर्दी का सितम! राजधानी में इतने साल का टूटा रिकॉर्ड, IMD ने 12 जनवरी के लिए जारी की ये चेतावनी
x

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी है। मौसम विभाग ने 12 जनवरी के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। दरअसल, दिल्ली- यूपी और बिहार में शीतलहर और घने कोहरे के चलते आम लोगों के लिए हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री कम रहने की संभावना है।

येलो अलर्ट जारी

वहीं कई जिलों में ठंडी हवाएं चलने से स्वास्थ्य पर भी असर पड़ेगा। IMD ने ठंड को लेकर दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के पालम में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जोकि पालम में आज पिछले 13 वर्षों में सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। ये तापमान सामान्य से 4.3 कम रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले दो दिन तक शीतलहर की स्थिति बनी रहने की आशंका है। राजधानी के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। ठंड की मौजूदा स्थिति और लुढ़कते तापमान को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया।

पालम में सबसे अधिक सर्दी

मौसम विभाग के अनुसार, इससे पहले, पालम स्टेशन पर सात जनवरी 2013 को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि, पालम में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस है, जो 11 जनवरी, 1967 को दर्ज किया गया था। वहीं दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला स्टेशन इलाके की बात की जाए तो यहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है।

Next Story