Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

OYO HOTEL में महिला की हत्या, 8 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को चाकू घोंपा, 2 बच्चों की थी मां, जानें पूरा मामला

Divyanshi
9 Jun 2025 3:01 PM IST
OYO HOTEL में महिला की हत्या, 8 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को चाकू घोंपा, 2 बच्चों की थी मां, जानें पूरा मामला
x
यशस और हरिनी एक-दूसरे को लगभग एक साल से जानते थे, लेकिन हरिनी यशस से धीरे-धीरे दूरी बना रही थी

बेंगलुरु। बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक OYO होटल में महिला की उसके ब्वॉयफ्रेंड ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। ये घटना शुक्रवार देर रात की है, लेकिन दो दिन बाद इसका खुलासा हुआ है।

8 साल छोटा था प्रेमी

मृतक की पहचान 33 साल की हरिनी के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी 25 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर यशस है। दोनों बेंगलुरु में केंगेरी के निवासी थे। बताया जा रहा है महिला का प्रेमी उससे 8 साल छोटा है। महिला शादीशुदा थी और दो बच्चों की मां थी। आरोपी यशस और मृत महिला हरिनी एक-दूसरे को लगभग एक साल से जानते थे, लेकिन हरिनी पिछले दो महीनों से यशस से धीरे-धीरे दूरी बना रही थी।

गुस्से में आकर किया मर्डर

इसी के चलते गुस्से में आकर आरोपी ने कथित तौर पर उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, हत्या पूर्णा प्रजना लेआउट में एक OYO होटल के कमरे में हुई। सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। साथ ही, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Story