Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के समीप, केंद्रीय जल आयोग ने दी बाढ़ की चेतावनी

Aryan
27 Aug 2025 12:46 PM IST
दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के समीप, केंद्रीय जल आयोग ने दी बाढ़ की चेतावनी
x
जलस्तर में वृद्धि का मुख्य कारण वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से प्रति घंटे अधिक मात्रा में पानी छोड़ना है

नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान पर आ गया है। इस मामले में केंद्रीय जल आयोग ने चेतावनी दी है। यमुना का जलस्तर कल रात में पुराने रेलवे पुल के पास 204.56 मीटर के स्तर पर पहुंच गया था। आज सुबह यमुना का जलस्तर 204.58 मीटर हो गया है।

जल आयोग ने दी बाढ़ की चेतावनी

केंद्रीय जल आयोग ने बाढ़ की चेतावनी दी है, क्योंकि पुराने रेलवे पुल का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है और यहां का जलस्तर 205.36 मीटर तक पहुंचने की संभावना है। इसलिए सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने के लिए कहा गया है। नदी के तटबंधों के पास रहने वाले लोगों को चेतावनी देनी होगी और उन्हें सुरक्षित जगहों पर ले जाने की व्यवस्था की जाएगी।

केंद्रीय बाढ़ कक्ष के अधिकारी ने दी जानकारी

केंद्रीय बाढ़ कक्ष के अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि जलस्तर में वृद्धि का मुख्य कारण वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से प्रति घंटे अधिक मात्रा में पानी छोड़ना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जलस्तर में अभी और वृद्धि हो सकती है। लेकिन आज शाम तक जलस्तर खतरे के निशान से नीचे रहने की संभावना है।

जलस्तर खतरे के निशान के करीब

दिल्लीवासियों के लिए जलस्तर 204.50 मीटर पर चेतावनी चिह्न और खतरे का निशान 205.33 मीटर है। बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली तक पहुंचने में लगभग दो दिन का समय लगता है। ऊपरी इलाकों से अधिक मात्रा में पानी छोड़ने से दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है।


Next Story