Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

रामायण के टीजर में बिना दिखे ही छा गए यश! एक सीन से ही लूट ली महफिल

Anjali Tyagi
2 April 2026 2:30 PM IST
रामायण के टीजर में बिना दिखे ही छा गए यश! एक सीन से ही लूट ली महफिल
x

मुंबई। हनुमान जयंती के अवसर पर आज नितेश तिवारी की निर्देशित मेगा बजट फिल्म 'रामायण' से रणबीर कपूर का भगवान राम के रूप में पहला आधिकारिक लुक यानी टीजर जारी कर दिया गया है। फिल्म के इस पहले आधिकारिक टीजर को 'रामा' नाम दिया गया है। बता दें कि इस पूरे टीजर में प्रशंसकों के बीच सबसे अधिक चर्चा यश की रही, जो 'रावण' की भूमिका निभा रहे हैं।

टीजर ने खींचा ध्यान

इस टीजर की लंबाई लगभग 2 मिनट 38 सेकंड है, जिसे सेंसर बोर्ड (CBFC) द्वारा 'U' सर्टिफिकेट दिया गया है। टीजर के एक खास सीन में भगवान राम को नाव पर बैठे दिखाया गया है। जैसे ही उनका नाम पुकारा जाता है, वह धीरे से मुड़ते हैं- इस भावुक दृश्य की फैंस काफी प्रशंसा कर रहे हैं।

यश 'बिना दिखे' ही छा गए

दरअसल 2 मिनट 38 सेकंड के वीडियो में जैसे ही 2 मिनट 12 सेकंड का सीन आता है, तो स्क्रीन पर एंट्री होती है यश की। जो रावण बने दिख रहे हैं। सिर पर मुकुट, सोने की लंका। उनके कॉस्ट्यूम को भी बड़ी खूबसूरती के साथ डिजाइन किया गया है। एक-एक डिटेल इस फ्रेम में देखने को मिल रहा है। वो इस एक फ्रेम में अपने पुष्पक विमान की तरफ जाते दिख रहे हैं. जिसे बड़े लेवल पर बनाया गया है। आखिरी फ्रेम में इसकी डिटेलिंग, डिजाइन देखकर लोग भी हैरान रह गए। दरअसल रावण का लुक देखने के लिए एक्साइटमेंट इसलिए इतनी है, क्योंकि वो रोल यश कर रहे हैं। जो फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं। एक्टर की इतनी तगड़ी फैन फॉलोइंग है कि हर कोई बस इस एक फ्रेम से खुश हो गया।

भव्य स्टार कास्ट

रणबीर कपूर के साथ इस फिल्म में साई पल्लवी (माता सीता), यश (रावण), सनी देओल (हनुमान), और रवि दुबे (लक्ष्मण) महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

रिलीज की तारीख

फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है, जबकि दूसरा भाग 2027 में आएगा।






Next Story