
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- सालों बाद युवराज सिंह...
सालों बाद युवराज सिंह ने धोनी को बताया अपना पसंदीदा बल्लेबाजी साथी! इस देश के खिलाफ खेलना है पसंद

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह सालों पहले रिटायरमेंट ले चुके हैं। लेकिन वो अब भी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बीच IPL में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी आए हैं। जो विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं। हालांकि अब तक किसी ने युवराज सिंह का रिकार्ड ध्वस्त नहीं कर पाए हैं। वहीं हाल ही में युवराज ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपने पसंदीदा बल्लेबाजी पार्टनर का खुलासा किया है।
धोनी को अपना पसंदीदा बल्लेबाजी साथी बताया
हालांकि इसमें दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने इस सवाल के जवाब में विराट कोहली या सचिन तेंदुलकर का नाम नहीं लिया, बल्कि महेंद्र सिंह धोनी को अपना पसंदीदा बल्लेबाजी साथी बताया। युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी ने लंबे समय तक भारतीय टीम के लिए साथ खेला। दोनों ही 2007 के टी20 विश्व कप और 2011 के वनडे विश्व कप 2011 जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। इन दोनों बड़े टूर्नामेंट्स में धोनी कप्तान थे, जबकि युवराज प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के साथ एक पॉडकास्ट में युवराज ने रैपिड-फायर राउंड के दौरान अपने पसंदीदा बल्लेबाजी पार्टनर के तौर पर एमएस धोनी का नाम लिया। हालांकि इस दौरान बताया कि खेलने के लिए पसंदीदा देश इंग्लैंड और न्यूजीलैंड है।
ललित मोदी ने अपना वादा निभाया
युवराज सिंह ने 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के लगाकर इतिहास रचा था। इसको लेकर सोशल मीडिया पर यह चर्चा थी कि उन्हें ललित मोदी ने फेरारी कार गिफ्ट की थी। हालांकि, युवराज ने इस पर सच्चाई बताते हुए कहा कि उन्हें फेरारी नहीं बल्कि बीएमडब्ल्यू एम5 कार मिली थी। उन्होंने बताया कि शुरुआत में फेरारी और फिर पोर्श911 का वादा किया गया था, लेकिन अंत में उन्हें बीएमडब्ल्यू एम5 दी गई। युवराज ने यह भी कहा कि ललित मोदी ने अपना वादा निभाया।




