Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

यूपी में योगी सरकार ने पूरे किए 9 साल, सीएम ने गिनाई ये उपलब्धियां

Anjali Tyagi
18 March 2026 12:38 PM IST
यूपी में योगी सरकार ने पूरे किए 9 साल, सीएम ने गिनाई ये उपलब्धियां
x

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज योगी सरकार को पूरे नौ साल हो गए हैं। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के नौ साल पूरे होने पर क्षेत्र में हुई उपलब्धियों का जिक्र किया। सीएम योगी ने कहा नौ साल पहले उत्तर प्रदेश में किन कारणों से युवाओं में पहचान का संकट पैदा हुआ था?

क्या बोले सीएम योगी

देश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश में जो परिवर्तन आया है, वह प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन, पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत, जन प्रतिनिधियों के कार्यों और जनता के सहयोग के कारण संभव हुआ है। राज्य सरकार के नौ साल पूरे होने पर मैं राज्य की जनता को बधाई देता हूं।

नौ साल पहले किसान आत्महत्या क्यों कर रहे थे?

योगी ने कहा, नौ साल पहले उत्तर प्रदेश में किन कारणों से युवाओं में पहचान का संकट पैदा हुआ था? सबसे उपजाऊ राज्य होने के बावजूद हमारे किसान आत्महत्या क्यों कर रहे थे? बेटियों और व्यापारियों के पास कोई सुरक्षा नहीं थी। हमारे युवा राज्य से बाहर पलायन करने को मजबूर थे।

2029-30 तक यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए होगा काम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कहा, अब से किए जाने वाले प्रयास 2029-30 तक उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में होंगे।

Next Story