Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

योगी सरकार 11 फरवरी को पेश करेगी यूपी का बजट! सत्र के प्रारंभ में दोनों सदनों को संबोधित करेंगी राज्यपाल

Aryan
29 Jan 2026 4:11 PM IST
योगी सरकार 11 फरवरी को पेश करेगी यूपी का बजट! सत्र के प्रारंभ में दोनों सदनों को संबोधित करेंगी राज्यपाल
x
इस वर्ष पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बजट में कई बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं।

लखनऊ। यूपी का बजट सत्र 9 फरवरी से प्रारंभ होगा एवं 11 फरवरी को योगी सरकार बजट पेश करेगी। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल आनंदी बेन पटेल विधानसभा व विधान परिषद दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी। आज यानी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यूपी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक लखनऊ स्थित लोक भवन में हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई। कैबिनेट बैठक में कुल 32 प्रस्ताव रखे गए थे। इनमें से 30 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई।

कई बड़ी घोषणाएं हो सकती है

इस वर्ष पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बजट में कई बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं। यह सत्र राज्य के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा। बजट सत्र के पहले दिन यानी 9 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसमें राज्य सरकार की नीतियों, योजनाओं और आगामी कार्यों की जानकारी दी जाएगी।

Next Story