Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

तुम तो बच्चा हो न, तुम बैठो.... विधानसभा में नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, माहौल हुआ गरम

Aryan
5 Feb 2026 4:30 PM IST
तुम तो बच्चा हो न, तुम बैठो.... विधानसभा में नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, माहौल हुआ गरम
x
बिहार विधानसभा में उस वक्त माहौल गरम हो गया जब तेजस्वी यादव के टोकने पर सीएम नीतीश कुमार नाराज हो गए।

पटना। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सीएम नीतीश कुमार के बीच लगातार इशारों-इशारों में झड़प होती रही। बहस के दौरान माहौल कई बार गरम हो गया और दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर तीखे आरोप लगाए गए। भाषण के दौरान तेजस्वी यादव ने सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया है। इस पर सीएम नीतीश कुमार ने पलटवार करते हुए विपक्ष से कहा कि आप लोगों ने अब तक क्या काम किया है? दोनों नेताओं के बीच लगातार बहस का सिलसिला जारी रहा।

विधानसभा का माहौल हुआ गरम

दरअसल बिहार विधानसभा में उस वक्त माहौल गरम हो गया जब तेजस्वी यादव के टोकने पर सीएम नीतीश कुमार खफा हो गए। सीएम ने उनसे कहा कि तुम अभी बच्चे हो, तुम्हारी शादी भी हमारे सामने हुई है, तुम तो बस बैठ जाओ।

रोजगार, महिलाएं और विकास एजेंडा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए पहले 10 हजार रुपये की सहायता दी गई और आगे दो लाख रुपये तक की मदद की योजना है। उन्होंने सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने और कृषि पर विशेष ध्यान देने की बात पर जोर डाला। केंद्र सरकार के सहयोग का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि विशेष पैकेज से बिहार में कई विकास योजनाएं चल रही हैं। सात निश्चय 3.0 के तहत 2025 से 2030 के बीच विकास की गति तेज करने का लक्ष्य रखा गया है।

आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहता

भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर विधायकों को तोड़ने की कोशिश का आरोप लगाया। वहीं तेजस्वी यादव लगातार बीच में टोकते रहे। सदन में माहौल गरम हो गया।


Next Story