Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

तुम स्मार्ट नहीं मुझे गोरा पति चाहिए... सात जन्मों के रिश्ते पर प्रेम पड़ा भारी, पति की हत्या कराने वाली पत्नी निकली मास्टर माइंड, जानें पूरा मामला

Aryan
9 April 2026 4:10 PM IST
तुम स्मार्ट नहीं मुझे गोरा पति चाहिए...  सात जन्मों के रिश्ते पर प्रेम पड़ा भारी, पति की हत्या कराने वाली पत्नी निकली मास्टर माइंड, जानें पूरा मामला
x
मध्यप्रदेश में फिर से राजा हत्याकांड दोहराया गया

धार। मध्यप्रदेश के धार के मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। धार जिले के गोंदीखेड़ा चारण गांव में हुई मिर्ची कारोबारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या का सच जब सामने आया, तो पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने देवकृष्ण की पत्नी प्रियंका को मास्टरमाइंड बताया है। दरअसल प्रियंका की ननद ने बताया कि भाभी भैया को को काला बोलते रहती थी । हमेशा कहती थी को वो उन्हें डिजर्व नहीं करते हैं। भाभी को कोई हैंडसम लड़का चाहिए था।

पति को देती थी ताना

जानकारी के मुताबिक पत्नी अक्सर अपने पति को ताना मारने के लिए अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करती थी। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि खूबसूरती का यह घमंड एक दिन खूनी साजिश में बदल जाएगा।

मृतक की बहन ने किया खुलासा

मृतक की बहन ने खुलासा किया है कि उसकी भाभी प्रियंका अपने पति को उसकी रंगत के कारण पसंद नहीं करती थी और खुद को उससे कहीं आधिक सुंदर मानती थी। इसी खूबसूरती के अहंकार और अवैध संबंधों के चलते उसने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए 1 लाख रुपये की सुपारी देकर मौत के घाट उतरवा दिया।

धार के इस मामले में भी कहानी लगभग इंदौर के राजा और सोनम जैसी ही है। एक तरफ अटूट विश्वास करने वाला पति था, तो दूसरी तरफ साजिश रचने वाली एक बेवफा पत्नी।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस जांच के अनुसार, प्रियंका और देवकृष्ण की शादी साल 2015 में हुई थी। उस समय प्रियंका नाबालिग थी। शादी के दो साल बाद यानी 2017 में एक पारिवारिक समारोह के दौरान प्रियंका की मुलाकात कमलेश पुरोहित से हुई। यहीं से शुरू हुआ अवैध संबंधों का वो सिलसिला, जिसने बाद देवकृष्ण की जान ले ली। 11 साल के वैवाहिक जीवन पर 9 साल का प्रेम संबंध भारी पड़ गया।

पति को लगी भनक

साल 2021 से पति-पत्नी के बीच विवाद और बढ़ गया था, क्योंकि देवकृष्ण को प्रियंका के प्रेम संबंधों की भनक लग गई थी। प्रियंका अक्सर झगड़ा कर मायके चली जाती थी। करीब तीन साल वह मायके में ही रही, जहां वो लगातार प्रेमी कमलेश के संपर्क में थी।

हत्याकांड की साजिश मायके में रची

हत्याकांड की पूरी पटकथा धार जिले के बदनावर में लिखी गई। प्रियंका करीब 10 दिन पहले ही अपने मायके से ससुराल लौटी थी। उसने प्रेमी कमलेश को बताया कि पति उस पर बहुत रोकटोक करता है। दोनों ने मिलकर तय किया कि यदि उन्हें हमेशा के लिए साथ रहना है, तो देवकृष्ण को रास्ते से हटाना ही होगा। साजिश के तहत, 1 लाख रुपये में ग्राम छड़ावद के रहने वाले सुपारी किलर सुरेंद्र भाटी को काम सौंपा।

WhatsApp चैट पर दी धमकी

प्रियंका इस बात से इतनी बौखला गई कि उसने WhatsApp चैट पर प्रेमी और किलर पर जबरदस्त दबाव बनाया। उसने यहां तक कह दिया कि अगर काम नहीं करना है, तो मेरे पैसे वापस करो। इस पर किलर ने अगली बार काम तमाम करने की गारंटी दी थी।

परिजनों को दिया नशीला पदार्थ

आशंका जताई जा रही है कि प्रियंका ने परिवार के सदस्यों को भोजन में नशीला पदार्थ भी दिया था ताकि सब गहरी नींद में सोते रहें। जब देवकृष्ण गहरी नींद में थे, तब सुरेंद्र ने धारदार हथियार से उनके सिर पर हमला कर उन्हें मौत की नींद सुला दिया।

Next Story