
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- लड़कियां कभी लड़कों को...
लड़कियां कभी लड़कों को प्रपोज क्यों नहीं करती हैं, इसका जवाब सुनकर आप जाएंगे चौंक...

नई दिल्ली। कुछ ही माह बाद प्यार का महीना बस आने ही वाला है। वसंत का महीना और प्यार का मौसम दोनों ही एक दूसरे के पूरक हैं। इस महीने में अक्सर आपने देखा होगा कि लड़के ही लड़कियों को गिफ्ट देते हैं और प्रपोजल भी प्राय: लड़के ही देते हैं। लेकिन आखिर लड़के ही हमेशा लड़कियों को क्यों प्रपोज करते हैं, कभी लड़कियां लड़कों को प्रपोज क्यों नहीं करती हैं। इस सवाल का जवाब बेहद मजेदार लहजे में इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की कह रही है कि क्यों लड़कियां प्रपोज करने में पहल नहीं करती हैं।
सोशल मीडिया पर दिया गया जवाब
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की बड़े अनोखे अंदाज में कह रही है कि क्यों लड़कियां प्रपोज करने में कभी आगे से पहल नहीं करती। लड़की ने कहा कि लड़कियों के आगे से प्रपोज न करने की वजह को रामायण के लक्ष्मण जी हैं। लड़की ने कहा कि सूर्पणखां ने जब अपने दिल की बात कही थी तो लक्ष्मण जी ने उसकी नाक ही काट दी थी। बस इसी कहानी को याद करके लड़कियां डर जाती हैं कि कहीं उनकी हालात भी वैसी न हो जाए।
लक्ष्मण और सुपर्ण खां से जोड़ा प्रपोजल मैटर
बता दें कि वीडियो में लड़की कहती है कि बेचारी लड़कियां बहुत डरती हैं। वो कभी किसी लड़के को आगे से प्रपोज नहीं करती हैं, इसकी वजह यह है कि रामायण में लक्ष्मण जी ने प्रपोज करने पर सूपर्णखां की नाक काट दी थी, तभी से लड़कियों में यह डर बैठ गया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग खुब हंस रहे हैं, इसे देखकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
यूजर ने लिखा कि आपका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब है
वीडियो को Soniya Soniya नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं कई लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि हर लड़का लक्ष्मण नहीं होता। एक और यूजर ने लिखा कि आपका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का है। इसके बाद एक और यूजर ने लिखा कि आप कोशिश कर सकती हैं, आपके साथ कोई ऐसा नहीं करेगा।




