Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बेंगलुरु में हाउसहेल्पर की सैलरी सुनकर हो जाएंगे हैरान, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Aryan
17 Oct 2025 8:30 PM IST
बेंगलुरु में हाउसहेल्पर की सैलरी सुनकर हो जाएंगे हैरान, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
x
महिला ने महीने भर के खर्चों का पूरा ब्योरा बताया है।

नई दिल्ली। आजकल ज्यादातर घरों में काम करने के लिए हाउसहेल्पर आती हैं। वर्किंग होने की वजह सभी लोगों घर में हाउसहेल्पर रखना पड़ता है। लेकिन इन पर खर्च भी बहुत होता है। हालांकि, मेट्रोपॉलिटन शहरों में तो कामवाली बाई भी इतनी सैलरी लेती हैं, जितनी कॉर्पोरेट में काम करने वाले कर्मचारियों की होती है।

हाउसहेल्पर को देती है 45,000

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक रूसी महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह बोलती नजर आ रही हैं कि वह अपनी हाउसहेल्पर को हर महीने 45 हजार रुपये सैलरी देती हैं। इस बात को सुनकर सोशल मीडिया पर कमेंटस की बाढ़ लग गई। लोग उनके खर्चों के बारे में जानकर हैरान रह गए। कुछ लोग कहते कि वह जरूरत से ज्यादा पैसे दे रही हैं।

रूसी महिला यूलिया ने किया वीडियो शेयर

दरअसल, एक रूसी महिला यूलिया ने सोशल वीडियो शेयर किया है। जिसमें महिला ने महीने भर के खर्चों का पूरा ब्योरा बताया है। जिसे देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं।

यूलिया के खर्च का ब्योरा

यूलिया पिछले 11 सालों से भारत में रह रही हैं। उन्होंने कहा कि वह हर महीने किराए के लिए 1.25 लाख रुपये और अपनी हाउसहेल्प के लिए 45,000 रुपये देती हैं।

उनका कहना है कि जब वह पहली बार 11 साल पहले बेंगलुरु आई थीं, तो उन्हें सब कुछ बहुत सस्ता लगता था। क्योंकि उस समय उनके देश की करेंसी मजबूत थी और वे कीमतों को आधा मानकर चलती थीं।

खर्च का लिस्ट

• किराया-1,25,000

• बच्ची की स्कूल फीस-30,000

• खाने-पीने और घरेलू सामान-75,000

• हाउसहेल्पर-45,000

• हेल्थ और फिटनेस-30,000

• पेट्रोल-5,000



Next Story