Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

जीवनसाथी वो हो जिसको आप प्यार करें और मेरे साथ ये कभी नहीं हो पाया...निरहुआ ने पर्सनल लाइफ पर खुलकर रखी बात...

Shilpi Narayan
23 Feb 2026 12:50 PM IST
जीवनसाथी वो हो जिसको आप प्यार करें और मेरे साथ ये कभी नहीं हो पाया...निरहुआ ने पर्सनल लाइफ पर खुलकर रखी बात...
x

नई दिल्ली। भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि फैंस के बीच निरहुआ के नाम से मशहूर हैं। वहीं अपनी फिल्मों के जरिए फैंस के दिल पर राज करते हैं। इस समय भोजपुरी सुपरस्टार अपने एक बयान की वजह से चर्चा में आ गए हैं। यहां तक कि फैंस के निशाने पर भी आ गए हैं। वहीं निरहुआ ने स्क्रीन पर कई हीरोइनों के साथ रोमांस किया है, आम्रपाली दुबे के साथ तो उनकी जोड़ी हिट है।

मेरे माता-पिता ने मेरी शादी जबरन कराई थी

हालांकि निरहुआ अपनी रियल लाइफ हीरोइन यानी पत्नी से प्यार नहीं करते और ये बात खुद निरहुआ ने कही है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनकी शादी उनके माता-पिता ने जबरन कराई थी। निरहुआ ने डिजिटल कमेंट्री से बातचीत के दौरान अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर चर्चा की। निरहुआ ने अपनी मैरिड लाइफ पर बात करते हुए कहा कि मेरे माता-पिता ने मेरी शादी जबरन कराई थी। मैं उनसे कहता रहा कि मुझे पहले कुछ करने दीजिए, कुछ बनने दीजिए उसके बाद शादी करेंगे, लेकिन वह नहीं माने। मुझे भी उसका मलाल रहा। जीवनसाथी वो हो जिसको आप प्यार करें और मेरे साथ ये कभी नहीं हो पाया।

माता-पिता ने शादी कराई है तो फर्ज निभा रहा हूं

वहीं उन्होंने कहा कि मैंने अपनी धर्मपत्नी और बच्चों को भी ये बताया कि मुझे उनसे कभी प्यार नहीं हो पाया। मैं बस फर्ज निभा रहा हूं। माता-पिता ने शादी कराई है तो फर्ज निभा रहा हूं। उस बात का गिल्ट भी होता है। निरहुआ ने कहा कि मैं कभी भी अपने बच्चों के साथ वो नहीं करूंगा, मैंने कहा कि तुमको ये नहीं करना है। मैं अपने परिवार के साथ हूं और अपने कर्तव्य पूरी शिद्दत से निभा रहा हूं। लेकिन, मैं नहीं चाहता कि मेरे बच्चों को ऐसा करना पड़े। मैं अपने बच्चों के साथ वो नहीं करूंगा जो मेरे साथ हुआ। मैं उन्हें अपना जीवनसाथी चुनने की पूरी आजादी दूंगा। मैं ये नहीं कहूंगा कि तुम्हें यही करना है या ऐसे ही करना है।

निरहुआ की शादी

बता दें कि निरहुआ की शादी को 26 साल हो चुके हैं। भोजपुरी सुपरस्टार ने साल 2000 में मंशा यादव से शादी की थी, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं, दो बेटे और एक बेटी। निरहुआ की पत्नी लाइमलाइट से बेहद दूर रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी भोजपुरी सुपरस्टार अपनी पत्नी के साथ कभी तस्वीरें शेयर नहीं करते। दूसरी तरफ उनका नाम अक्सर भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली आम्रपाली दुबे के साथ जुड़ता रहता है। हालांकि निरहुआ या आम्रपाली कभी भी इस रिश्तों पर कुछ भी नहीं स्वीकार किया है।

Next Story