
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- भारत मंडपम में यूथ...
भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, एआई इम्पैक्ट समिट को लेकर नारेबाजी की

नई दिल्ली। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान कांग्रेस और उसके युवा संगठन (IYC) ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भंग होने पर दिल्ली पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
भारत-अमेरिका डील का लेकर किया विरोध
जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने भारत और अमेरिका के बीच हुए 'पैक सिलिका' समझौते और डेटा सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को लेकर भी नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने समिट स्थल के अंदर अपनी शर्ट उतारकर विरोध जताया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और "PM is Compromised" के नारे लगाए।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
जिस समय यह विरोध प्रदर्शन हुआ, उस समय समिट में देश-विदेश के कई दिग्गज और प्रतिनिधि मौजूद थे। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता अचानक बैनर-पोस्टर लेकर मुख्य हॉल के पास पहुंच गए. सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हरकत में आते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और परिसर से बाहर निकाला।




