
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- युजवेंद्र चहल और...
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा एक फिर आएंगे साथ! तलाक के 11 महीने बाद ऐसा कर फैंस को देंगे खुशखबरी

मुंबई। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का 2025 में तलाक हो गया था। वहीं कपल की शादी काफी कम समय में ही टूट गई थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि चहल और धनश्री तलाक के 11 महीने बाद फिर से साथ दिखने वाले हैं। दरअसल, एक रियलिटी शो में एकसाथ नजर आ सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों 'द 50' में साथ आ सकते हैं।
कपल मार्च में कानूनी रूप से हुए थे अलग
बता दें कि भारतीय क्रिकेटर चहल और कोरियोग्राफर धनश्री पिछले साल मार्च में कानूनी रूप से अलग हो गए थे। वे अलग-अलग शो पर तलाक को लेकर बात कर चुके हैं, लेकिन कभी किसी मंच पर साथ नजर नहीं आए। युजवेंद्र चहल और उनकी एक्स वाइफ धनश्री वर्मा रियलिटी शो 'द 50' में साथ आएंगे। हालांकि शो के मेकर्स ने कंटेस्टेंट की लिस्ट आधिकारिक तौर पर अभी जारी नहीं की है। सलमान खान ने 'बिग बॉस' के दौरान भी इस शो के बारे में बात की थी, जिसमें अलग अलग क्षेत्रों से फेमस पर्सनालिटी आएंगे। अगर रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा हुआ और चहल, धनश्री साथ आए तो ये तहलका मचा सकता है। 'द 50' भारत में 1 फरवरी से आएगा। ये शॉट पहले जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे से स्ट्रीम होगा. इसके बाद 10:30 से कलर्स चैनल पर लाइव प्रसारित होगा।
2025 में हुआ चहल-धनश्री का तलाक
भारतीय स्पिनर चहल की लॉकडाउन के दौरान चहल से जान पहचान हुई थी। 2020 में ही दोनों ने सगाई और शादी कर ली। धनश्री चहल को सपोर्ट करने स्टेडियम भी जाती थीं। अचानक 2024 में खबर आई कि दोनों अलग हो गए हैं, ये सभी फैंस के लिए हैरान करने वाली खबर थी। वहीं मार्च 2025 में दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए। तलाक के बाद न तो चहल और न ही धनश्री वर्मा ने अपने रिश्ते के खत्म होने के कारण पर ज्यादा बात की।
आरजे महवश को डेट कर रहे हैं चहल
धनश्री वर्मा से अलग होने के बाद युजवेंद्र चहल को आरजे महवश के साथ देखा गया। महवश कई बार चहल का मैच देखने स्टेडियम गई, उनकी आईपीएल टीम को चीयर किया। इसने अफवाहों को और बढ़ाया कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।




