Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आरजे महवश संग खटपट की खबरों के बीच युजवेंद्र चहल के पोस्ट ने मचाया हंगामा, कहा-मसला कभी समय का नहीं होता...

Shilpi Narayan
27 Jan 2026 3:56 PM IST
आरजे महवश संग खटपट की खबरों के बीच युजवेंद्र चहल के पोस्ट ने मचाया हंगामा, कहा-मसला कभी समय का नहीं होता...
x

मुंबई। चहल का नाम कुछ समय से आरजे महवश के साथ जोड़ा जा रहा था। सोशल मीडिया पर उनके हालिया एक्टिविटी ने फैंस और गॉसिप गलियारों में हलचल मचा दी है। लेकिन हाल ही में दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। इसी बीच चहल द्वारा साझा की गई एक गूढ़ पोस्ट को उनके रिश्ते में आई दरार से जोड़कर देखा जा रहा है।


युजवेंद्र चहल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भगवद गीता से प्रेरित एक पंक्ति साझा की है, जिसमें लिखा है। मसला कभी समय का नहीं होता, असल बात प्राथमिकता की होती है। अगर कोई आपकी प्राथमिकता है, तो उसके लिए वक्त अपने आप निकल ही आता है।


वहीं इस संदेश के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि यह पोस्ट हालिया रिश्तों और टूटती दोस्ती की ओर इशारा कर रही है। कई लोग इसे आरजे महवश के संदर्भ में एक भावनात्मक या तंज भरा संदेश मान रहे हैं।


चहल और आरजे महवश को बीते कुछ महीनों में कई मौकों पर साथ देखा गया था। हालांकि, दोनों ने सार्वजनिक रूप से कभी अपने रिश्ते को नाम नहीं दिया और इसे महज दोस्ती बताया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हुए, जिसके बाद यह दूरी बढ़ती चली गई। अनफॉलो करने की घटना ने इन अफवाहों को और हवा दे दी।


युजवेंद्र चहल ने साल 2020 में डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से शादी की थी। हालांकि, रिश्ते में जल्द ही खटास आ गई। धनश्री ने एक शो में कहा था कि शादी के कुछ ही महीनों में उन्हें रिश्ते में बदलाव और धोखे का सामना करना पड़ा। वहीं चहल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि वे एक खिलाड़ी हैं और रिश्तों में ईमानदारी पर विश्वास रखते हैं। तलाक के बाद भारी-भरकम एलिमनी को लेकर भी चर्चाएं सामने आई थीं।


युजवेंद्र चहल का यह हालिया पोस्ट यह साफ करता है कि वे अपनी जिंदगी में प्राथमिकताओं और मानसिक शांति को लेकर गंभीर हैं। चाहे यह संदेश किसी खास व्यक्ति के लिए हो या जीवन के अनुभवों से निकला एक सामान्य विचार-इतना तय है कि क्रिकेटर की निजी जिंदगी फिलहाल फैंस की नजरों में बनी हुई है।

Next Story