Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Zakir Khan ने ब्रेक को लेकर बताया सच, बोले- ऐसा नहीं है, हमेशा आपकी खिदमत में रहूंगा...

Anjali Tyagi
24 Feb 2026 2:30 PM IST
Zakir Khan ने ब्रेक को लेकर बताया सच, बोले- ऐसा नहीं है, हमेशा आपकी खिदमत में रहूंगा...
x

मुंबई। कॉमेडियन जाकिर खान ने हाल ही में अपने करियर से लंबे ब्रेक (हिआटस) लेने के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है। उनकी इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ रही थीं, जिन्हें उन्होंने झूठ करार दिया है। जाकिर ने कहा है कि ऐसा नहीं है। उनकी सेहत ज्यादा खराब नहीं है।

ब्रेक लेने का कारण

जाकिर ने स्पष्ट किया कि उनके पास पिछले 6 सालों का बहुत सारा राइटिंग (लेखन) वर्क पेंडिंग है, जिसे पूरा करने के लिए उन्हें एकाग्रता और समय की जरूरत है। हालांकि उन्होंने गंभीर बीमारी की खबरों को नकारा है, लेकिन उन्होंने माना कि पिछले 10 सालों से लगातार टूर और शो करने की वजह से उनकी सेहत थोड़ी खराब हुई है। उन्होंने बताया कि नींद की कमी और अनियमित खान-पान का असर शरीर पर पड़ा है, जिसे सुधारने के लिए वह ब्रेक ले रहे हैं। यह ब्रेक 3 से 5 साल का हो सकता है, जिसका अर्थ है कि वह शायद 2028 या 2030 तक स्टेज से दूर रह सकते हैं।

फैंस को संदेश- जब तक जिंदा हूं आपकी खिदमत में रहूंगा

हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान जाकिर ने कहा कि उनके पास राइटिंग प्रोजेक्ट हैं। उन्हें उन प्रोजेक्ट का खत्म करना है, जिसके लिए उन्हें समय चाहिए। जाहिर ने कहा, तुमने जो इंटरनेट पर पढ़ा है वो झूठ है भाई। ब्रेक की कहानी दोस्तों ये है कि मेरे पास राइटिंग का बहुत काम आ गया था, जो मैं पिछले 6 साल से कर नहीं कर पा रहा था। हेल्थ थोड़ी सी ही खराब है, ज्यादा खराब नहीं है।

जाकिर ने आगे कहा, आप सबसे वादा करके जा रहा हूं कि जब तक जिंदा हूं आपकी खिदमत में रहूंगा। आगे उन्होंने शायराना अंदाज में अपनी बात का अंत किया। उन्होंने कहा, हम पहुंच जहां भी गए हों, हमारी नींद बहुत कच्ची है, हमने जहां से शुरू किया है। कहा है कि हम भूख के पले बच्चे हैं एक दिन सबकुछ खाएंगे।अब घर से निकले हैं, तो इतिहास लिखकर ही जाएंगे।


Next Story