Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

रूस के सैनिकों के मारे जाने को लेकर जेलेंस्की ने दिया बड़ा बयान! कहा-यह पुतिन की पागलपन, जानें पूरा मामला

Anjali Tyagi
12 Jan 2026 11:35 AM IST
रूस के सैनिकों के मारे जाने को लेकर जेलेंस्की ने दिया बड़ा बयान! कहा-यह पुतिन की पागलपन, जानें पूरा मामला
x
जेलेंस्की ने कहा कि रूस को रोजाना भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि रूस हर दिन करीब 1,000 सैनिक खो रहा है।

नई दिल्ली। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस-यूक्रेन युद्ध के मामले में बड़ा बयान दिया है। जेलेंस्की ने कहा कि रूस के रोज 1,000 सैनिक कम हो रहा है। जेलेंस्की ने इस घटना को पागलपन करार दिया है। उन्होंने कहा कि रूस केवल इसलिए इतनी बड़ी कीमत चुका रहा है, जिससे युद्ध खत्म नहीं हो। उन्होंने अमेरिका, यूरोप और अन्य देशों से एकसाथ होकर रूस को रोकने का अनुरोध किया।

रूस को हो रहा भारी नुकसान

जेलेंस्की ने कहा कि रूस को रोजाना भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि रूस हर दिन करीब 1,000 सैनिक खो रहा है। ऐसा दिसंबर से ही हो रहा है। केवल युद्ध को खत्म होने से रोकने के लिए रूस ऐसा कर रहा है, जो कि पागलपन है।

अमेरिका और यूरोप से एकजुट होने की अपील

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि इस युद्ध ने साबित कर दिया है कि दुनिया अभी भी आक्रामक ताकतों से खुद को नहीं बचा पा रही है। उन्होंने कहा कि रूस को रोकने के लिए अमेरिका, यूरोप और सभी साझेदार देशों को मिलकर कदम उठाने होंगे।

यूक्रेन को मदद देने वाले देशों का जताया आभार

जेलेंस्की ने यूक्रेन की मदद कर रहे देशों का धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि जो भी देश यूक्रेन के साथ खड़े हैं, उनका धन्यवाद देता हूं। जो हमारे लोगों की सुरक्षा और हमारे पुनर्निर्माण में मदद कर रहे हैं, हम उनके आभारी हैं।

कीव में हुआ अधिक नुकसान

जेलेंस्की ने कहा कि इन हमलों का सबसे ज्यादा असर राजधानी कीव और उसके आसपास के इलाकों में देखा गया। कीव में अकेले चार लोगों की मौत हुई, जिनमें एक एंबुलेंस कर्मी भी शामिल था। करीब 20 रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि कई इलाकों में अभी भी मरम्मत और राहत का काम चल रहा है। गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच यह युद्ध पिछले चार सालों से चल रही है।

Next Story