Begin typing your search above and press return to search.
State

अरविंद केजरीवाल ने की कांग्रेस की तारीफ, राहुल को चिट्ठी में लिखा- दशकों तक याद रखा जाएगा

Abhay updhyay
9 Aug 2023 5:56 PM IST
अरविंद केजरीवाल ने की कांग्रेस की तारीफ, राहुल को चिट्ठी में लिखा- दशकों तक याद रखा जाएगा
x

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पत्र लिखकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वायनाड सांसद राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री और राज्यसभा सदस्य डॉ. मनमोहन सिंह को धन्यवाद दिया है. केजरीवाल ने लोकसभा और राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल के खिलाफ वोट करने के लिए कांग्रेस को धन्यवाद दिया है. केजरीवाल ने इससे पहले दिल्ली सेवा विधेयक के सदन में पारित होने पर भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जहां उन्होंने इस बिल को काला कानून बताया, वहीं उन सभी पार्टियों को धन्यवाद दिया जिन्होंने इस बिल के खिलाफ वोट किया.


केजरीवाल ने लिखी ये बात

केजरीवाल ने तीनों नेताओं को अलग-अलग खत लिख दिल्ली की दो करोड़ जनता की तरफ से आभार जताया।

उन्होंने लिखा, 'मैं दिल से आपकी सराहना करता हूं क्योंकि आपने दिल्ली के लोगों के सांविधानिक हितों को बचाने के लिए संसद के बाहर और भीतर भरसक प्रयास किए। मुझे उम्मीद है कि संविधान के उसूलों को बचाने की आपकी ये प्रतिबद्धता दशकों तक याद की जाएगी। संविधान को कमजोर करने वालों के खिलाफ चलने वाली लड़ाई में हम आपका सपोर्ट करना जारी रखेंगे।'






Next Story