Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी

Tripada Dwivedi
11 Jun 2024 7:51 AM GMT
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी
x

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो गए है। इस बीच मौसम विभाग ने अपनी ताजा भविष्यवाणी में उत्तर भारत के लिए फिर से हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान एक बार फिर 47 डिग्री को छू सकता है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज़्यादा गर्मी रहेगी। अगले 3 दिनों तक लू जारी रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश को अभी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। आज पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति होने की संभावना है। आज के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Next Story