Begin typing your search above and press return to search.    

State
गौतम अदाणी बनें भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे
Tripada Dwivedi
  29 Aug 2024 6:25 PM IST

x
मुंबई। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। लंबे वक्त से मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर शख्स बने हुए थे मगर अब यह ताज गौतम अदाणी को मिल गया है। हुरुन इंडिया रिच 2024 की लिस्ट के मुताबिक 62 वर्षीय गौतम अदाणी की संपत्ति 1,61,800 करोड़ रुपये हो गई है।
भारत के 334 अरबपतियों की रिच लिस्ट जारी हुई है जिसमें गौतम अदाणी टॉप पर पहुंच गए हैं। इसके बाद मुकेश अंबानी और शिव नादर हैं। पहली बार हुरुन रिचल लिस्ट 2024 में 300 से ज्यादा भारतीय अरबपति शामिल किए गए हैं। यह 13 साल पहले जारी हुई लिस्ट से 6 गुना ज्यादा है।
Next Story








