Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

तीस्ता फील्ड फायरिंग रेंज पर एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलों का अभ्यास, जानें क्यों खास

SaumyaV
29 Feb 2024 11:17 AM IST
तीस्ता फील्ड फायरिंग रेंज पर एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलों का अभ्यास, जानें क्यों खास
x

भारतीय सेना की पूर्वी कमान की 'एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) फील्ड फायरिंग' का बुधवार को समापन हुआ। एटीजीएम फील्ड फायरिंग 20 से 28 फरवरी तक तीस्ता फील्ड फायरिंग रेज में आयोजित की गई थी।

इस वार्षिक कमान-स्तरीय प्रशिक्षण अभ्यास में इन्फैंट्री और मैकेनाइज्ड इन्फ्रैंट्री बटालियन की विभिन्न इकाइयों के 1500 से ज्यादा कर्मियों ने भाग लिया।

तीस्ता फील्ड फायरिंग रेंज पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी शहर से करीब पंद्रह किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है।

यह उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भारतीय सेना की सबसे बड़ी फायरिंग रेंज है। यह ब्रह्मपुत्र की एक प्रमुख सहायक नहदी तीस्ता के तट पर 12 से 15 किलोमीटर में फैली हुई है।

Next Story