Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मोदी 3.0 टीम के विभागों का ऐलान, जाने किसे मिला कौन सा मंत्रालय

Tripada Dwivedi
10 Jun 2024 3:35 PM GMT
मोदी 3.0 टीम के विभागों का ऐलान, जाने किसे मिला कौन सा मंत्रालय
x

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की लगातार तीसरी सरकार बन चुकी है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 72 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली। आज सभी को मंत्रालय दिए गए हैं। बता दें कि राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री और अमित शाह को गृहमंत्री बनाया गया है साथ ही नितिन गडकरी को सड़क और परिवहन मंत्री बनाया गया है जबकि निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री व एस. जयशंकर को विदेश मंत्री बनाया गया है। इनके विभागों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। जबकि अश्वनी वैष्णव को सूचना एवं प्रसारण मंत्री और मनोहर लाल खट्टर को शहरी विकास और ऊर्जा मंत्री बनाया गया है। जबकि शिवराज सिंह चौहान को ग्रामीण विकास और कृषि मंत्री का पद दिया गया है।

देखें किसे मिला कौनसा मंत्रालय

राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय

जयंत चौधरी कौशल विकास मंत्रालय

हरदीप पुरी पेट्रोलियम मंत्रालय

जितिन प्रसाद वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

अनुप्रिया पटेल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय

पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री

एसपी सिंह बघेल मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय

बीएल वर्मा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

कमलेश पासवान ग्रामीण विकास मंत्रालय

कीर्तीवर्धन सिंह पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और विदेश मंत्रालय

हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम मंत्री बीएल वर्मा उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय जयंत चौधरी कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय शिक्षा मंत्रालय पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय जितिन प्रसाद वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय एसपी सिंह बघेल ग्रामीण विकास मंत्रालय संचार मंत्रालय कीर्ति वर्धन सिंह पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय विदेश मंत्रालय कमलेश पासवान ग्रामीण विकास मंत्रालय अनुप्रिया पटेल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय

Next Story