Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

19 महीने बाद लखनऊ में तेंदुआ की फिर दहशत :कुर्सी रोड स्पोर्ट्स कॉलेज की चारदीवारी पर दिखा,

Saurabh Mishra
24 July 2023 4:57 AM GMT
19 महीने बाद लखनऊ में तेंदुआ की फिर दहशत :कुर्सी रोड स्पोर्ट्स कॉलेज की चारदीवारी पर दिखा,
x

राजधानी लखनऊ में एक बार फिर 19 महीने बाद तेंदुए का खौफ पैदा हो गया है। कुर्सी रोड स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के पास वन विभाग की टीम को तेंदुआ नजर आया है। अब इलाके में एक इसकी वजह से दहशत फैल गई है। सबसे बुरा हाल स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्रों का है। बताया जा रहा है कि यहां की बाउंड्री वॉल पर ही तेंदुआ नजर आया था। वन विभाग ने आस- पास के लोगों को शाम में घर से अकेले नहीं निकलने की सलाह दी है। अब इसकी वजह से पूरे इलाके के लोग रविवार को घरों से बाहर नहीं निकले। रविवार को हालांकि वन विभाग की टीम पूरे दिन तेंदआ को खोजने में लगी रही लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। दूसरी तरफ शाम छह बजे के बाद कुर्सी रोड और जानकीपुरम इलाके के लोगों ने घर से निकलने से परहेज किया। जानकीपुरम निवासी सुधांशु ने बताया कि इलाके में दहशत का माहौल है। इससे पहले दिसंबर 2021 में भी कुकरैल के जंगल से तेंदुआ शहर में अंदर आ गया था। उस समय कल्याणपुर इलाके में करीब आधा दर्जन लोगों को उसने घायल किया था। उस घटना की वजह से लोग अभी भी डरे हुए है।

बाउंड्री फादकर भाग गया

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को बाउंड्री पर देखा गया। उसे पकड़ने की कोशिश की गई। लेकिन वह हाथ नहीं आया और बाउंड्री फांदकर कुकरैल के जंगल में चला गया।

कार में बैठ कर बनाया वीडियो

बताया जा रहा है कि स्पोर्ट्स कॉलेज के एथलेटिक्स कोच शैलेंद्र प्रताप सिंह ने तेन्दुए को देखा। उसके बाद उन्होंने अपनी कार में बैठकर उसका वीडियो बनाया। वह शनिवार को बच्चों को ट्रेनिंग करा कर घर लौट रहे थे। तभी रात करीब 9 बजे बच्चे को बाइक पर बिठाकर कॉलेज का चक्कर लगाने निकले। इसी बीच क्रिकेट मैदान के पीछे वेट लिफ्टिंग हॉल के पास चारदीवारी पर तेन्दुआ दिखा। वह डर के मारे बाइक लेकर वापस आ गए। इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। खुद कार लेकर वहां पहुंचे और देखा तो तेंदुआ वहां मौजूद था। वह दीवार के ऊपर बैठा था।

अभियान में नहीं मिला कोई

तेंदुए को पकड़ने के लिए बाद में वन विभाग की टीम और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। हालांकि वह पकड़ से दूर हो गया था। बताया जा रहा है कि तेन्दुए की लम्बाई करीब छह फुट है। इसके अलावा टेढ़ी पुलिया इलाके से कुछ दूर स्थित निजी अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में भी तेंदुए की तस्वीर आई है। यहां सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ अस्‍पताल परिसर के अंदर सुबह करीब 4:12 पर दिख रहा है। 8 मिनट तक वह कैंपस के अंदर रहा है।


Saurabh Mishra

Saurabh Mishra

    Next Story