Begin typing your search above and press return to search.
State

डॉ. विमला गुप्ता नाट्य मंच के कलाकारों ने गांधर्व संगीत महाविद्यालय में 'बड़े घर की बेटी' का किया मंचन

Neelu Keshari
20 May 2024 3:45 PM IST
डॉ. विमला गुप्ता नाट्य मंच के कलाकारों ने गांधर्व संगीत महाविद्यालय में बड़े घर की बेटी का किया मंचन
x

अर्चना (सिटीजन रिपोर्टर)

गाजियाबाद। डॉ. विमला गुप्ता नाट्य मंच के कलाकारों ने गांधर्व संगीत महाविद्यालय में मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित नाटक 'बड़े घर की बेटी' का मंचन किया।

नाटक 'बड़े घर की बेटी' में बेनी प्रसाद एक जमींदार थे, परंतु कोर्ट कचहरी के चक्कर में वह बर्बाद हो गए। उनके दो बेटे और दो बहुए हैं। एक छोटी सी बात पर घर टूटने की नौबत आ जाती है परंतु बड़ी बहू के त्याग और समझदारी से घर टूटने से बच जाता है और सभी फिर से खुशी-खुशी रहने लगते हैं।

नाटक में निदेशक संदीप सिंहवाल, बड़ी बहू का रचना वाष्र्णेय, छोटी बहू का आराध्या शुक्ला, बेनी प्रसाद का निकुंज डोगरा, रामकली का अल्पना डोगरा, लाल बिहारी का प्रबल चौधरी, श्रीकंठ का नितिन वर्मा, बुद्घा का प्रदीप कश्यप और मुनिया का किरदार ओजस्वी डोगरा ने निभाया। बैकग्राउंड म्यूजिक विपिन कसाना ने दिया। इस अवसर पर गांधर्व संगीत महाविद्यालय के सचिव तरुण गोयल, महासचिव सुशील कुमार, निदेशक डॉ.तारा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Next Story