Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

बाराबंकी --सपा अध्यक्ष अखिलेश बोले, लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक दल होंगे साथ, कांग्रेस से गठबंधन का इशारा

Saurabh Mishra
1 July 2023 11:43 AM GMT
बाराबंकी --सपा अध्यक्ष अखिलेश बोले, लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक दल होंगे साथ, कांग्रेस से गठबंधन का इशारा
x

बाराबंकी--सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बाराबंकी में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि लोकसभा में अधिक से अधिक दल साथ आएं ऐसा मेरा प्रयास है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में ट्रैफिक व्यवस्था सांड के हवाले हैं। इन्वेस्टर्स समिट के दौरान जिस निवेश का दावा किया जा रहा था उन्हें अब तक धरातल पर नहीं उतारा जा सका। हालात यह है कि निवेशकों को सरकार ढूंढ रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था और अधिकारी पूरी तरीके से बेलगाम हो चुके हैं।अखिलेश यादव शनिवार को लखनऊ पब्लिक स्कूल बाराबंकी शाखा का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाराबंकी की एक महिला को विधानसभा के सामने न्याय के लिए आत्महत्या करनी पड़ती है तो वहीं हैदरगढ़ में एक व्यक्ति की थाने पर मौत हो जाती है। महागठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मेरा प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक दल साथ आएं। हालांकि, कांग्रेस से गठबंधन को लेकर उन्होंने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। लोकसभा चुनाव में सपा के कांग्रेस के गठबंधन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि योगी सरकार मेडिकल कॉलेजों के सपने दिखा रही थी लेकिन जिला अस्पताल भी सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रहे हैं। आज प्रदेश में कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं, लखनऊ के चक गंजरिया में कैंसर इंस्टिट्यूट का निर्माण हुआ था लेकिन सरकार ने उसे संचालित नहीं करवाया लोग इलाज के लिए दिल्ली-मुंबई के चक्कर काटने को मजबूर हैं। भारतीय जनता पार्टी और उनके साथ मिले दल लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं। चुनाव के समय लोगों को एकता का पाठ पढ़ा कर उन्हें गुमराह किया जाता है। भ्रष्टाचार और आतंकवाद खत्म करने का दावा करते हुए नोटबंदी की लेकिन आज सरकारी महकमों में भ्रष्टाचार चरम पर है अब 2000 रुपये के नोट बंद कर दिए। यह देखना चाहिए कि ये नोट किस बैंक में सबसे ज्यादा जमा हुए हैं।समान नागरिक संहिता पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महंगा और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए इस प्रकार के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप, राकेश वर्मा, रामगोविंद चौधरी, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, विधायक सुरेश यादव, गौरव रावत, आशु मलिक और जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज, करुणेश द्विवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह ,पूर्व विधायक राजेश यादव राजू आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।


Saurabh Mishra

Saurabh Mishra

    Next Story