Begin typing your search above and press return to search.

State
प्राथमिक विद्यालय सिहानी गाजियाबाद के बच्चे अब पी पाएंगे पानी, रोटरी क्लब गाजियाबाद अनंत ने लगाया वाटर कूलर
Neelu Keshari
22 May 2024 6:35 PM IST

x
गाजियाबाद। रोटरी क्लब गाजियाबाद अनंत ने आज प्राथमिक विद्यालय सिहानी गाजियाबाद में एक वाटर कूलर लगाया। वहां पर पिछले कई महीनो से बच्चों के लिए पानी की व्यवस्था नहीं थी, जिस कारण उन पढ़ने वाले बच्चों को पानी के अभाव के कारण बहुत परेशानी उठानी पड़ रही थी। ग्रीष्म अवकाश के बाद जब विद्यालय खुलेगा तब उसको समुचित रूप से कनेक्शन करवा के बच्चों के लिए ठंडे पानी का वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रो. अभिषेक जिंदल, क्लब ट्रेनर रो. विनीत जैन, पूर्व अध्यक्ष रो. दिनेश कुमार मित्तल और मीडिया प्रभारी रो. संदीप सिंघल ने स्कूल के प्रधानाध्यापक और अध्यापकों को यह वाटर कूलर समर्पित किया।
Next Story




