Begin typing your search above and press return to search.
State

पार्षद सुधीर कुमार आज जेल से होंगे रिहा, जानिए किस मामले में गए थे जेल

Neelu Keshari
29 May 2024 2:27 PM IST
पार्षद सुधीर कुमार आज जेल से होंगे रिहा, जानिए किस मामले में गए थे जेल
x

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। वार्ड 28 के भाजपा पार्षद सुधीर कुमार को आज यानी बुधवार को जेल से रिहा कर दिया जाएगा। बता दें कि पार्षद सुधीर कुमार को मंगलवार को कोर्ट ने जमानत दी थी लेकिन शाम तक जेल में परवाना नहीं पहुंचने के कारण उन्हें मंगलवार को रिहा नहीं किया गया।

मोहन नगर में दुकानदार दंपति और उनके बेटों से मारपीट और लोड करने के आरोप में पुलिस ने 20 मई की देर रात राजीव कॉलोनी के पार्षद सुधीर कुमार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पार्षद उनके दो भाइयों और अन्य 12 अज्ञात के खिलाफ बलवान मारपीट लूट और छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर पार्षद को जेल भेज दिया था। पार्षद सुधीर कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में नगर निगम के पार्षदों ने कई दिनों तक जमकर हंगामा किया था।

महापौर सुनीता दयाल ने भी इस मामले में पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा से बात की थी। साथ ही महापौर के आवास और नगर निगम के सभागार में बैठकें आयोजित की गई जिसमें सभी पार्षद ने एकता दिखाते हुए पार्षद सुधीर कुमार की रिहाई होने तक जन आंदोलन चलाने की चेतावनी दी थी। वहीं दूसरी और वाल्मीकि समाज ने भी सुधीर कुमार की रिहाई नहीं होने पर पुलिस अधिकारियों थानों और चौकिया में कूड़ा डालने की चेतावनी दी थी।

Next Story