Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

Cyclone Biparjoy in UP: यूपी में पांच की मौत, 36 जिले प्रभावित

Trinath Mishra
23 Jun 2023 9:12 AM GMT
Cyclone Biparjoy in UP: यूपी में पांच की मौत, 36 जिले प्रभावित
x
कानपुर में सबसे ज्यादा 115 MM. बारिश हुई है। झांसी में बारिश की वजह से बाढ़ के जैसे हालात बन गए हैं। वहीं, महोबा में कच्चा मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया।

Cyclone Biparjoy in UP: बिपरजॉय के असर से कई शहरों में जोरदार बारिश का दौर जारी है। 24 घंटे में बारिश की वजह से 5 लोगों की मौत हुई है। आज भी 36 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया, ''आने वाले 3 दिनों यानी 26 जून तक ऐसा ही मौसम रहेगा।'' शुक्रवार सुबह सहारनपुर में 30 मिनट तक बूंदाबांदी हुई।

गुरुवार की बात करें, तो Cyclone Biparjoy कानपुर में सबसे ज्यादा 115 MM. बारिश हुई है। झांसी में बारिश की वजह से बाढ़ के जैसे हालात बन गए हैं। वहीं, महोबा में कच्चा मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया।

इन जिलों में आज आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। इनमें मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, संतकबीर नगर, सोनभद्र, चंदौली, बलिया, मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी शामिल हैं।

बंगाल की खाड़ी से आ रहीं नम हवाएं

मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञानी डॉ. SN सुनील पांडेय ने बताया, ''बिपरजॉय लगातार कमजोर हो रहा है। इसको बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाएं बल दे रही हैं। इसके चलते ये कमजोर होते हुए भी बारिश कर रहा है।''Cyclone Biparjoy in UP: झांसी में 30 गांवों से संपर्क टूटा

गुरुवार को कानपुर, कन्नौज, हमीरपुर और झांसी में सबसे ज्यादा बारिश हुई। झांसी में सुखनई नदी उफान पर आ गई। इससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दरअसल, 15 साल बाद जून में पथरई बांध को खोला गया। इससे नदी का जलस्तर बढ़ा और करीब 30 गांवों से संपर्क टूट गया। वहीं, कानपुर के बिधनू में नहर में पानी ज्यादा आने से ओवरफ्लो हो गई और करीब 100 बीघा से ज्यादा फसल डूब गई।

Trinath Mishra

Trinath Mishra

Trinath Mishra is a senior journalist from Meerut and he has more than 11 years of Print and Digital Media Experience.

Next Story