Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर : राहुल गांधी की बातों का कोई महत्व नहीं, वो विदेशों में जाकर देश के प्रति गलत बोलते है- डिप्टी CM बृजेश पाठक

Ankita Yadav
21 Jun 2023 9:34 AM GMT
मिर्जापुर : राहुल गांधी की बातों का कोई महत्व नहीं, वो विदेशों में जाकर देश के प्रति गलत बोलते है- डिप्टी CM बृजेश पाठक
x

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बुधवार को जिले में केंद्र सरकार के नौ वर्ष के कार्यों को बताया। इस दौरान नगर के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबेधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के 9 सालों के कार्यों व उप्लब्धियों को बताया। साथ ही सभी को इस बार भी कमल खिलाने का आग्रह किया। इस दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी बातों का कोई महत्व नहीं है। वह विदेशों में जाकर देश के प्रति गलत बातें करते हैं। उनके बारे में कुछ कहना उचित नहीं है।

प्रदेश से गुंडे, माफिया सभी समाप्त हो गए हैं

डिप्टी सीएम ने आगे प्रदेश सरकार की कार्यों को बताते हुए कहा कि आज स्थिति यह है कि प्रदेश से गुंडई, माफिया सभी समाप्त हो गए हैं, या फिर प्रदेश छोड़ कर चले गए हैं। जो बचे हैं वे जेल के अंदर हैं। उन्होंने आगे का कि भाजपा पिछली बार से अधिक इस बार सीटें जीतेगी। उत्तर प्रदेश की जहां तक बात है तो 80 की 80 सीटें भाजपा को इस लोकसभा चुनाव में मिलेंगी। उन्होंने

इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल व अन्य ने भी अपने विचार प्रकट किए। संचालन हरिशंकर पटेल ने किया। जनसभा में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, एमएलसी श्याम नारायण सिंह विनीत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी व अन्य उपस्थित थे।

Ankita Yadav

Ankita Yadav

    Next Story