
जिलाधिकारी ने मतगणना की सारी तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

नेहा सिंह तोमर
गाजियाबाद। 4 जून को होने वाले मतगणना के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ मतगणना स्थल का जायजा लिया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से निर्वाचन कार्य में सुरक्षा को देखते हुए किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या उपकरण हथियार समेत अन्य अनावश्यक सामान मतगणना स्थल तक नहीं पहुंचने से रोकने के लिए हर संभव उपाय करने के लिए निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई चूक नहीं होनी चाहिए। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बढ़ते तापमान को देखते हुए नगर निगम से मतगणना स्थल पर अधिक से अधिक फागिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखना को कहा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़े निर्वाचन कार्मिक पार्टी एजेंट मीडिया कर्मियों सहित अन्य लोगों को किसी तरीके की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों के साथ स्ट्रांग रूम कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया जाएगा।
इस दौरान उनके साथ डीपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह एडीसीपी सच्चिदानंद असिस्टेंट कमांडेंट बीएसएफ अमित रंजन सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थित रहे।




