Begin typing your search above and press return to search.
State

प्रत्येक सोसायटी में बनाए जाएंगे फीडिंग पॉइंट, पीपुल फॉर एनीमल्स संस्था ने की मांग

Neelu Keshari
29 April 2024 11:14 AM IST
प्रत्येक सोसायटी में बनाए जाएंगे फीडिंग पॉइंट, पीपुल फॉर एनीमल्स संस्था ने की मांग
x

गाजियाबाद। गाजियाबाद के सभी सोसायटी में अब पशुओं के लिए फीडिंग पॉइंट बनाए जाएंगे। इसके लिए पीपुल फॉर एनीमल्स संस्था के प्रतिनिधि जिले के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से मिले और उनसे सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार कुत्तों के फीडिंग पॉइंट बनाने की मांग की है। जहां कुत्तों को खाने के अतिरिक्त पानी की सुविधा भी देने की मांग की है।

पालतू और आवारा कुत्तों की वजह से उत्पन्न समस्याओं का समाधान करने के लिए पशु प्रेमी संस्था पीपुल फॉर एनीमल्स ने सक्रियता दिखाई है। पीएफए प्रतिनिधियों ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के समक्ष विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। चिकित्सा अधिकारी ने प्रत्येक हाउसिंग सोसायटी में फीडिंग प्वाइंट और पशुओं के लिए पानी का प्रबंध करने का आश्वासन दिया है। कुत्तों द्वारा आक्रामक हमला करने, रेजीडेंट द्वारा घबरा कर डंडा या पत्थर दिखाना, सुरक्षा गार्डों पर कुत्तों को मारने या भगाने का दबाव बनाना और राजनगर एक्सटेंशन की महिला फीडर्स का उत्पीड़न इत्यादि बिंदुओं पर चर्चा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि पालतू और आवारा कुत्तों के कारण अक्सर रेजीडेंट्स में आपसी विवाद हो जाते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पशुओं की रक्षा के लिए कानून बना रखे हैं। सभी सोसायटियों में इनका कड़ाई से पालन होना चाहिए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एसपी पांडेय ने कहा कि हर सोसायटी में फीडिंग प्वाइंट और पशुओं के खातिर पानी का प्रबंध कराया जाएगा। इस मौके पर आशिमा, आंचल शर्मा, मुक्ता सिंघल, रीता शर्मा, आशीष शर्मा, ओम भारद्वाज, शीना शर्मा, किरन, कार्तिक, अनन्या, डॉ. रेखा, निधि और विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।

Next Story