
गौतमबुद्धनगर में पहला ओपन जिम का लोकार्पण, भाजपा प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल बोले- पूरे इलाके में लगाए जाएंगे 11 ओपन जिम

-अग्रवाल बोले- स्वस्थ शरीर में ही होता है स्वस्थ मन का निवास
गौतमबुद्ध नगर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने आज सोमवार को गौतमबुद्धनगर क्षेत्र स्थित ग्राम चिटहेरा के शिव मंदिर में पहला ओपन जिम का लोकार्पण किया। ग्राम चिटहेरा के शिव मंदिर में गोपाल कृष्ण अग्रवाल भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सहयोग से एवं सी.एस.आर. रिसर्च फाउंडेशन की पहल पर आयोजित ओपन जिम लोकार्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे फिट इंडिया मिशन और खेलों इंडिया अभियान के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे 11 ओपन जिम पूरे गौतमबुद्धनगर में लगाए जाएंगे। ये उनमें से सबसे पहला था। ओपन जिम की सहायता से हर वर्ग को मुफ्त में फिटनेस उपकरण, मुफ्त प्रशिक्षक की सुविधा प्रदान भी प्रदान की जाएगी। इसके माध्यम से हर वर्ग के लोग अधिक से अधिक संख्या में अपने स्वास्थ्य को बेहतर और एक ऊर्जावान शरीर को आयाम दे सकेंगे।
अग्रवाल ने कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ मन का निवास होता है। उन्होंने ईश्वर से कामना किया कि सभी लोग स्वस्थ और मस्त रहें। इसके अलावा, उन्होंने नमो सेवा केंद्र के माध्यम से गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र में रह रहे देश के विभिन्न प्रकार के लोगों को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रहे हैं।
इस अवसर पर सीएसआर रिसर्च फाउंडेशन के चेयरमैन दीनदयाल अग्रवाल, भारत पेट्रोलियम की ओर से अखिल गुप्ता, संजय सचदेवा, भाजपा के दादरी नगर मंडल अध्यक्ष राजीव सिंघल, नीरज प्रधान, दिनेश कटारिया, ओमप्रकाश गांधी, धर्मेन्द्र चपराना, राहुल शर्मा और अन्य दिग्गज मौजूद रहे।




